{"_id":"63cb9fffbe9a5273f30b93d5","slug":"jammu-kashmir-encroachment-removed-from-4021-kanal-land-in-kupwara-ongoing-campaign-in-ganderbal-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 4021 कनाल भूमि से हटाया अतिक्रमण, गांदरबल में लगातार चल रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 4021 कनाल भूमि से हटाया अतिक्रमण, गांदरबल में लगातार चल रहा अभियान
Sat, 21 Jan 2023 01:55 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:55 PM IST
सार
हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार पूरे प्रदेश से सरकारी भूमि से कब्जे हटवा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में इसको लेकर अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुपवाड़ा जिले में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के दौरान 4021 कनाल से अधिक सरकारी भूमि को वापस ले ली गई है। कुपवाड़ा के उपायुक्त डॉ. डोईफोड सागर दत्तात्रेय के निर्देश पर 11 तारीख से अब तक जिले में क बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
संबंधित तहसीलदारों के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न हिस्सों और तहसीलों में अवैध रूप से कब्जा की गई राजकीय,कचहरी भूमि पर कार्रवाई की गई। वर्तमान अभियान के दौरान अब तक जिले की सभी तहसीलों में अतिक्रमणकारियों से 4021 कनाल राज्य भूमि को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
गांदरबल में 1701 कनाल भूमि वापस ली
गांदरबल जिला प्रशासन ने पिछले दो दिन में गांदरबल में राज्य की 1701 कनाल भूमि से अतिक्रमण हटा दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) गांदरबल, महराज-उद-दीन शाह ने कहा कि उपायुक्त श्यामबीर के निर्देश पर राजस्व विभाग अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि जिले में सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हटा लिया जाता।
विज्ञापन