फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir encounter in sopore baramulla district jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकवादी ढेर

Thu, 13 Dec 2018 09:22 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Thu, 13 Dec 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir encounter in sopore baramulla district jammu kashmir
- फोटो : फाइल

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में बुधवार की देर रात आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। जिसमें सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर रखा हुआ है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को मार गिराया है। दोनों की पहचान ओवैस अहमद भट्ट और गुंड ब्राथ सोपोर के ताहिर दार के रूप में हुई है। दोनों हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के चलते बुधवार दोपहर को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सभी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट सील कर घर-घर तलाशी शुरू की गई। बर्थ कला इलाके में घेराबंदी सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने जिस मकान में आतंकी छिपे हुए हैं उसके आस-पास के घरों को खाली करा लिया है। सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 179 बटालियन सीआरपीएफ और सोपोर एसओजी की ओर से पूरे इलाके को घेर रखा है। फ्लड लाइट के भी प्रबंध किए गए हैं ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें।


वहीं, दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के किलूरा मलिकगुंड गांव में आतंकियों की सूचना मिलने पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने बुधवार सुबह इलाके की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया। घरों की तलाशी ली गयी। आतंकियों का सुराग न मिलने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed