फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir encounter breaks out between terrorists and security forces at the Charsoo area of Awantipora read all update and detail one militant killed

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के चारसू में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

Tue, 15 Mar 2022 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 15 Mar 2022 05:31 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार चारसू इलाके में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir encounter breaks out between terrorists and security forces at the Charsoo area of Awantipora read all update and detail one militant killed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित स्थानीय आतंकी की पहचान ओवैस के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-56 राइफल, 3 एके मैगजीन और 80 एके राउंड के अलावा आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि अवंतिपोरा के चारसू गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही तलाशी दल एक संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा तो छिपे हुए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया।
विज्ञापन


घटनास्थल से उसका शव बरामद कर लिया गया। मारे गए आतंकी की पहचान ओवैस राजा निवासी सुभानपोरा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। वह पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित कई मामलों में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमार्ग के करीब हुई मुठभेड़
कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने इस ऑपरेशन को बहुत महत्वपूर्ण बताया क्योंकि यह ऑपरेशन राष्ट्रीय राजमार्ग के बहुत करीब अंजाम दिया गया। इसमें काफी खतरा था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से जांच होने तक मुठभेड़ स्थल के पास न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed