{"_id":"5fa4b5f28ebc3e9bbd5f5ded","slug":"jammu-kashmir-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-pampore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पंपोर मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण, गोली लगने से नागरिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पंपोर मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण, गोली लगने से नागरिक की मौत
Fri, 06 Nov 2020 08:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- फोटो : ani
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया गया है। जबकि एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, गोली लगने से घायल हुए एक नागरिक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। घटनास्थल से गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसी के साथ इलाके की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
लालपोरा में गुरुवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
इस दौरान क्रास फायरिंग में गोली लगने से दो नागरिक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से घायल एक नागरिक पंपोर निवासी आबिद मीर (20) पुत्र अब्दुल हमीद मीर ने एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं, मुठभेड़ में एक आतंकी आज सुबह मार गिराया है। जबकि एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।