फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Elections, National Conference will participate in the meeting of the Delimitation Commission, PDP will not rely on bidding, will be discussed on twenty

Jammu Kashmir Elections: परिसीमन आयोग की बैठक में भाग लेगी नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी बोली-भरोसा नहीं, बीस को होगी चर्चा 

Sun, 19 Dec 2021 02:06 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 02:06 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के नए सिरे से निर्धारण के लिए गठित परिसीमन आयोग की 20 दिसंबर को बैठक होगी। इसमें भाग लेने के लिए प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी दलील देनी शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Elections, National Conference will participate in the meeting of the Delimitation Commission, PDP will not rely on bidding, will be discussed on twenty
Jammu and Kashmir Voting (file) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के नए सिरे से निर्धारण के लिए गठित परिसीमन आयोग की 20 दिसंबर को होने वाली बैठक में नेकां भाग लेंगी। पार्टी के तीनों सांसद आयोग की ओर से सहयोगी सदस्यों के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे। बैठक में परिसीमन के ड्राफ्ट प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। इस बीच पीडीपी ने कहा है कि उसे परिसीमन आयोग पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि यह भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है। नेकां सांसद हसनैन मसूदी ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला, सांसद मोहम्मद अकबर लोन और वे स्वयं सोमवार को नई दिल्ली में परिसीमन आयोग के सहयोगी सदस्यों की बैठक में शामिल होंगे। समग्र परिदृश्य को देखते हुए पार्टी ने फैसला किया है कि उसके सांसद बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है कि यह कवायद संविधान की भावना को ठेस पहुंचाती है। कहा कि, हम लोगों के दृष्टिकोण को आयोग के पास ले जाएंगे। पार्टी ने आयोग को पत्र लिखकर उनका एजेंडा मांगा था, लेकिन उनकी ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम जानना चाहते हैं कि उनका एजेंडा क्या है। हमने उनसे बैठक का एजेंडा और साथ ही संबंधित सहायक सामग्री सौंपने को कहा था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए हमें वहां जाकर देखना होगा कि उनका एजेंडा क्या है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कि कहा कि पार्टी ने इस मामले पर अपना रुख नहीं बदला है।

यह कोई नई बात नहीं है। पार्टी ने आयोग के प्रतिनिधियों की श्रीनगर यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी और यह कहते हुए ज्ञापन सौंपा था कि यह संविधान के अनुसार स्वीकार्य मार्ग नहीं है। हम उस बात पर कायम हैं। सरकार के लिए सही बात यह है कि वह चार अगस्त 2019 की स्थिति को बहाल करे और फि र उसे परिसीमन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

परिसीमन आयोग भाजपा का आयोग : महबूबा
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि उन्हें परिसीमन आयोग पर भरोसा नहीं है। आरोप लगाया कि यह भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है। उन्होंने भाजपा पर एनआईए और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया और कहा कि पीडीपी इस तरह के कदमों से डरने वाली नहीं है।

महबूबा ने राजोरी जिले में युवा सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कहा कि जहां तक परिसीमन आयोग का सवाल है यह भाजपा का आयोग है। उनका प्रयास अल्पसंख्यक के खिलाफ  बहुसंख्यक को खड़ा करने तथा लोगों को और अधिक शक्तिहीन करने का है। वे भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए (विधानसभा) सीट की संख्या को इस तरह से बढ़ाना चाहते हैं।

इसलिए परिसीमन आयोग पर कोई भरोसा नहीं है। सहयोगी सदस्यों की बैठक में भाग लेने के नेशनल कांफ्रेंस के फैसले के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह उनका निर्णय है। मैं इसके बारे में और क्या कह सकती हूं। प्रशासन द्वारा कृषि भूमि को गैर कृषि उद्देश्यों में बदलने के लिए भूमि उपयोग कानूनों में बदलाव किए जाने के मुद्दे पर कहा कि यह एक गलत निर्णय है।


भाजपा के छिपे हुए एजेंडे की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगायाए वे चाहते हैं कि बाहर से अधिक से अधिक लोग आएं और जनसांख्यिकीय परिवर्तन के लिए यहां जमीन खरीदें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed