फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Elections 2024: Votes were cast even in the stronghold of separatists

Jammu Kashmir Elections 2024 : अलगाववादियों के गढ़ में भी बरसे वोट, अमन के माहौल में बढ़ा जम्हूरियत का कारवां

Wed, 02 Oct 2024 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 03:38 AM IST
सार

अलगाववादियों के गढ़ में जहां वोट पड़े, तो वहीं आतंकियों के परिवारों ने भी मतदान कर लोकतंत्र में आस्था जताई। बॉर्डर से सटे इलाकों में भी जमकर मतदान हुआ। पहली बार पाकिस्तान से आए शरणार्थी, गोरखा व वाल्मीकि समाज के लोगों ने मत डाले।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Elections 2024: Votes were cast even in the stronghold of separatists
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में लोकतंत्र का अलग रंग दिखा। अलगाववादियों के गढ़ में जहां वोट पड़े, तो वहीं आतंकियों के परिवारों ने भी मतदान कर लोकतंत्र में आस्था जताई। बॉर्डर से सटे इलाकों में भी जमकर मतदान हुआ। पहली बार पाकिस्तान से आए शरणार्थी, गोरखा व वाल्मीकि समाज के लोगों ने मत डाले। कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर 69.65 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में 61.38 और दूसरे चरण में 57.31 फीसदी मत पड़े थे।

विज्ञापन


बारामुला जिले के सोपोर में आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के शीर्ष कमांडर उमर मीर के पिता गुलाम हसन मीर ने ब्रथ कलां में वोट डाला। अलगाववादियों के गढ़ रहे सोपोर, लंगेट, पलहालन समेत उत्तरी कश्मीर की सभी 16 सीटों पर लोग घरों से बूथ तक बेखौफ पहुंचे। इंजीनियर रशीद, एजाज गुरु तथा सज्जाद लोन के इलाके में भी मतदान हुआ। सीमा से लगे कठुआ के हीरानगर, सांबा के रामगढ़, जम्मू के सुचेतगढ़, छंब, अखनूर, बिश्नाह व एलओसी से सटे उड़ी, गुरेज, करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा व लोलाब में सुबह से ही मतदान के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर में 2014 से 15% अधिक वोटिंग
तीसरे चरण में 7 जिलों की 40 सीटों पर 69.65 फीसदी मतदान हुआ। पहले में 61.38 व दूसरे में 57.31% मत पड़े थे। मढ़ सीट पर सर्वाधिक 81.47% व सोपोर सीट पर सबसे कम 45.32% मतदान हुआ। सोपोर में 2014 में 30.41% मत पड़े थे। जिलों में उधमपुर में सर्वािधक 76.09% व बारामुला में सबसे कम 53.9% वोट पड़े। सांबा में 75.88%, कठुआ में 73.34%, जम्मू में 71.4%, बांदीपोरा में 67.68%, कुपवाड़ा में 66.79% मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत 2014 की तुलना में कम रहा। पिछली बार इन 7 जिलों में 73.13% वोट पड़े थे।

पीओके से सटी लीपा घाटी बनी जम्हूरियत के जश्न का गवाह
म्हूरियत का जश्न, लोगों की आंखों में मतदान की चमक, लंबी कतारें और इंतजार का धैर्य, न कोई हुल्लड़ न विरोध...ये नजारा दिखा जिला कुपवाड़ा में जीरो लाइन पर बसे करनाह में। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सटा करनाह 10 साल बाद हुए चुनाव की खुशी में डूब गया। पीओके से सटे लीपा घाटी के त्रेडा शरीफ इलाके के बाशिंदे इन पलों के गवाह बने। करनाह क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा। लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों की ओर बढ़ते दिखे। उनका सिर्फ यही कहना था कि उन्होंने अपना वोट अपने मुस्तकबिल को सुरक्षित करने और इलाके में खुशहाली लाने के लिए दिया है। उन्हें इस बात की खुशी है कि दस साल बाद उन्हें यह अधिकार प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed