फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir elections 2024: The bright color of democracy prevails in the second phase as well

Jammu Kashmir Elections 2024 : दूसरे चरण में भी छाया जम्हूरियत का चटख रंग, पाकिस्तान सीमा पर जमकर बरसे वोट

Thu, 26 Sep 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 05:56 AM IST
सार

पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती राजोरी-पुंछ के इलाकों में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में जम्हूरियत का चटख रंग दिखा, जबकि तमाम जतन के बाद भी केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में फिर मतदाताओं का रुझान कम दिखा।

विज्ञापन
jammu kashmir elections 2024: The bright color of democracy prevails in the second phase as well
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती राजोरी-पुंछ के इलाकों में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में जम्हूरियत का चटख रंग दिखा, जबकि तमाम जतन के बाद भी केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में फिर मतदाताओं का रुझान कम दिखा। 2014 के विधानसभा चुनाव की तुलना में श्रीनगर में कम वोट पड़े। राजोरी (70.95%) व पुंछ (73.80%) में चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड टूट गया। बदले माहौल में जम्मू संभाग के तीन जिलों में कश्मीर की तुलना में अधिक वोटिंग हुई। हालांकि, दूसरे चरण में शामिल सभी छह जिलों में 2014 की तुलना में कम मतदान हुआ है।

विज्ञापन


पिछले कुछ माह में आतंकी वारदात से प्रभावित राजोरी और पुंछ में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। एलओसी से सटे पुंछ के करमाड़ा, मेंढर व राजोरी के नौशेरा के झांगड़ इलाके में उत्साह रहा। राजोरी व पुंछ जिले में पहली बार लोगों को राजनीतिक आरक्षण का लाभ मिला है। यहां की पांच सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं।  लोकसभा चुनाव में राजोरी व पुंछ दोनों जिलों में लगभग 67 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में 37.99 फीसदी मत पड़े थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी समुदाय में आरक्षण का दिखा उत्साह
पहाड़ी नेता व भाजपा के महामंत्री विबोध गुप्ता तथा जम्मू विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर व पुंछ के पहाड़ी नेता डॉ. नितन शर्मा का कहना है कि पहली बार राजनीतिक आरक्षण मिलने से विधानसभा चुनाव में पहाड़ी समुदाय के लोगों में उत्साह रहा। एसटी का दर्जा मिलने से उन्होंने अधिक उत्साह के साथ लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया। महिला, पुरुष, बड़े-बुजुर्ग सभी मतदान केंद्रों तक पहुंचे। भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए भी मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी। उन्होंने भारी मतदान के जरिये पहाड़ी दर्जा मिलने का कर्ज चुकाया।

न बहिष्कार की कॉल, न आतंकी धमकी, फिर भी श्रीनगर में कम रुझान  
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस बार न तो बहिष्कार की कॉल थी और न ही आतंकी साया, फिर भी मतदान के प्रति लोगों में कम रुझान दिखा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चिंता का विषय है। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी श्रीनगर में ही रहती हैं। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी भी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक नहीं ला सकी, तो इसके कारणों पर विचार करना चाहिए, जबकि इस बार बदले माहौल में चुनाव हो रहा है। शांति है, पत्थरबाजी नहीं है, आतंकी घटनाएं नहीं हैं, फिर भी मतदाताओं का खुलकर सामने न आना चिंता का कारण है, जबकि यह लोकसभा नहीं बल्कि विधानसभा का चुनाव है। इसमें अपनी सरकार के लिए मतदाताओं में और अधिक रुचि दिखनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed