फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir election, vote counting today

मतगणना के लिए चुनावी अमला तैयार

Mon, 22 Dec 2014 11:57 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir election, vote counting today

जम्मू एंड कश्मीर की 87 सीटों पर हुए चुनावी दंगल का परिणाम आज प्रत्याशियों की हार और जीत के रूप में लोगों के सामने होगा। चीफ इलेक्टोरल की ओर से 23 दिसंबर को मतगणना करवाने के लिए चुनावी अमले ने सारी तैयारियां कर ली हैं। बहुतकनीकी कालेज और यूनिवर्सिटी रोड स्थित एमएएम कालेज में वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजीत कुमार साहु की अध्यक्षता में सोमवार को बहुतकनीकी कालेज में ट्रेनिंग करवाई गई। यहां काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर और काउंटिंग सुपरवाइजर लगाए गए। इसके साथ ही आईडी कार्ड भी बांट दिए गए हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में जम्मू एंड कश्मीर में चुनाव का बिगुल बजा था।
विज्ञापन


क्रमवार मतदान होने के बाद जम्मू में आखिरी और पांचवें चरण के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। अब 23 दिसंबर को मतगणना होगी, जिसका लोग बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनिंग में काउंटिंग सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। इन्हीं में से प्रोफेसर, प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर स्तर के लोगों को बतौर काउंटिंग माइक्रो सुपरवाइजर लगाया गया, जबकि अन्य की काउंटिंग सुपरवाइजर के रूप में ड्यूटी लगी है। इस दौरान सभी आईडी कार्ड भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखना होगा ध्यान

jammu kashmir election, vote counting today

विशेषज्ञों ने मौजूद सुपरवाइजरों को ईवीएम की पेटी का टैग चेक करने, सील चेक, खुली या ढीली देखने तथा अच्छे से टैग मशीन से सटा होने जैसी बातों पर ध्यान रखने को कहा है। काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। जहां एक के बाद एक मशीन की गिनती करवाई जाएगी।

इसके साथ ही मौजूद राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों के सामने मशीन को खोलने और उसके बाद काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर द्वारा रिजल्ट बटन दबाने को कहा है। एकाएक 12 प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या एजेंटों को बोलकर लिखवाने के बाद अंत में सभी के हस्ताक्षर करवाने ही हिदायतें दी हैं।

सील को बिना कटर के खोलने की अनुमति नहीं है। इस दौरान नुमाइंदों की ओर से असंतुष्टि जताने पर उन्हें दोबारा रिजल्ट दिखाया जाना है। तीसरी बार रिजल्ट दिखाने के लिए मौके  पर मौजूद आरओ से अनुमति लेनी होगी।

टाइमिंग का रखना होगा खास ध्यान: डीसी

jammu kashmir election, vote counting today

जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार साहु ने कहा कि पोस्टल बैलेट के दौरान टाइमिंग का खास ध्यान रखना होगा। एक समान टाइमिंग से गिनती करनी होगी, ताकि न कोई पहले फ्री और और न ही कोई ज्यादा देरी करे।

समय के तालमेल के हिसाब से काम करने की गति रखनी होगी। पोस्टल बैलेट का छोटा लिफाफा निकालना होगा।

बाहर डेकलारेशन फार्म होगा। इसमें वोटर ने साइन किया है, टिक लगाई है या हस्ताक्षर किए हों, या फिर साफ हो रहा हो कि वोट डाला गया है तो उसे वोट पोल मानना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed