{"_id":"668f73fccc9ba32c00057edb","slug":"jammu-kashmir-election-preparations-for-assembly-elections-in-jammu-kashmir-in-full-swing-election-commissio-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयोग आज करेगा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयोग आज करेगा बैठक
Thu, 11 Jul 2024 11:26 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:26 AM IST
सार
12 जुलाई को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम का जम्मू आना प्रस्तावित है। इस दौरान सीईओ कार्यालय जम्मू में जिला उपायुक्तों, ईआरओ आदि के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग ने भी तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने 11 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के जिला चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है। बैठक में वर्चुअल मोड से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
12 जुलाई को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम का जम्मू आना प्रस्तावित है। इस दौरान सीईओ कार्यालय जम्मू में जिला उपायुक्तों, ईआरओ आदि के साथ बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, आयोग की बुधवार को होने वाली वर्चुअल बैठक को स्थगित कर वीरवार को किया गया है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता दोपहर 2.30 बजे ईसीआई उप निदेशक देवेंद्र करेंगे। इसमें जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। मतदाता सूचियों में संशोधन प्रक्रिया के अलावा अन्य जानकारी ली जाएगी। 20 अगस्त को प्रस्तावित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश होना है।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश में अमरनाथ यात्रा जारी है, जो 19 अगस्त को संपन्न होगी। ऐसी भी संभावना है कि यात्रा की समाप्ति के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि बैठक के लिए सारा ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है।
सर्वोच्च न्यायालय ने 30 सितंबर तक प्रदेश में चुनाव कराने के लिए कहा
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए। भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल भी चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कह रहे हैं। भाजपा के कई शीर्ष नेता हाल ही में जम्मू-कश्मीर के दौरे कर चुके हैं। कांग्रेस के भी कई शीर्ष नेताओं के प्रदेश में आने की सूचना है। श्रीनगर में हाल ही में नेकां ने भी कार्य समिति की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया है। जम्मू-कश्मीर में अंतिम विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे, जिसके बाद जून 2018 में भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार गिरने के बाद चुनाव नहीं हो पाए हैं।