JK Election: महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, पीडीपी के प्रमुख प्रवक्ता सोहेल बुखारी ने छोड़ी पार्टी
जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी बीच पीडीपी के प्रमुख प्रवक्ता सोहेल बुखारी ने पार्टी को छोड़ दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) को बड़ा झटका लगा है। पीडीपी के प्रमुख प्रवक्ता सोहेल बुखारी ने पार्टी को छोड़ दिया है।
PDP's chief spokesperson Suhail Bukhari quits party ahead of Assembly elections in Jammu and Kashmir.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2024
महबूबा की बेटी इल्तिजा का राजनीति में पदार्पण
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी की। बिजबिहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इल्तिजा मुफ्ती विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत करेंगी। लोकसभा चुनाव में मां के लिए प्रचार में उतरने के साथ ही उनके चुनावी अखाड़े में उतरने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

पार्टी ने इल्तिजा को बनाया बिजबिहाड़ा का प्रभारी
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को इन प्रभारियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में चुनाव आयोग की तीन चरणों में चुनाव करवाने की घोषणा का स्वागत किया गया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और नौकरशाही में बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल की अलोचना करते हुए चुनाव की निष्पक्षता के बारे में चिंता जताई गई।
इल्तिजा ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। बैठक के बाद पीडीपी पार्टी प्रवक्ता ने आठ प्रभारियों की सूची जारी की। इसके साथ ही राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि इन प्रभारियों को ही अंतिम मौके पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। सामान्य तौर पर मान्यता है कि जिन लोगों को हलकों का प्रभारी बनाया जाता है वही उस क्षेत्र से प्रत्याशी होते हैं।
इन्हें बनाया गया है प्रभारी
अब्दुल रहमान वीरी - अनंतनाग पूर्व
सरताज अहमद मदानी - देवसर
डॉ. महबूब बेग - अनंतनाग
जीएन लोन हंजूरा - चरार-ए-शरीफ
इल्तिजा मुफ्ती - बिजबिहाड़ा
जीएच मोहिउद्दीन वानी - वाची
वाहिद-उर-रहमान पर्रा - पुलवामा
रफीक अहमद नाइक - त्राल