{"_id":"66dfe007c3e29feee905780c","slug":"jammu-kashmir-election-nc-gets-big-blow-kuldeep-close-to-farooq-joins-bjp-including-supporters-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Election: नेकां को बड़ा झटका, फारूक के करीबी कुलदीप समर्थकों सहित भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Election: नेकां को बड़ा झटका, फारूक के करीबी कुलदीप समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
Tue, 10 Sep 2024 11:51 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:51 AM IST
सार
नेकां के 22 साल के करीबी सहयोगी कुलदीप शर्मा और उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए, जिससे नेकां को बड़ा झटका लगा।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के बीच नेकां को एक बड़ा झटका लगा है। सोमवार को, नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के 22 वर्षों के करीबी सहयोगी कुलदीप शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस परिवर्तन के साथ, मथवार ब्लॉक के नेकां अध्यक्ष जोगेंद्र शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया।
कुलदीप शर्मा और अन्य शामिल लोगों का भाजपा में स्वागत नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने किया। शर्मा ने नेकां पर आरोप लगाया कि पार्टी में अब ईमानदार लोगों की जगह नहीं रह गई है और दागी छवि के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नेकां की दोहरी राजनीति की वजह से पार्टी जनता से दूर होती जा रही है।
भाजपा के राणा ने कहा कि शर्मा और उनके समर्थकों का शामिल होना पार्टी को नगरोटा में और मजबूत बनाएगा। भाजपा के मूल सिद्धांत “राष्ट्र पहले” और "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" को जमीन पर उतारने का भरोसा जताया। भाजपा में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तियों में मदन मोहन शर्मा, जिला सचिव नेकां, ब्लॉक भलवाल, चमन लाल शर्मा, बलवान सिंह, राजेंद्र सिंह लंगेह, और शाम लाल शर्मा शामिल हैं।