फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Election DDC members in South Kashmir, nine members presented a new challenge

Jammu Kashmir Election: दक्षिण कश्मीर में डीडीसी सदस्यों का चुनावी धमाका, नौ सदस्यों ने पेश की नई चुनौती

Wed, 04 Sep 2024 01:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 04 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

दक्षिण कश्मीर में नौ डीडीसी सदस्यों ने विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरकर क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा की है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election DDC members in South Kashmir, nine members presented a new challenge
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में नौ जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमे पुलवामा जिले से वहीद उर रहमान पर्रा, अब्दुल कयूम मीर और डॉ हरबख्श सिंह हैं। शोपियां जिले में एजाज अहमद मीर और राजा वहीद, कुलगाम से गुलजार अहमद डार और अफरोजा बेगम, अनंतनाग जिले में बिलाल अहमद देवा और एडवोकेट सलीम पर्रा शामिल हैं।

पुलवामा के डीडीसी सदस्य वहीद उर रहमान पर्रा, जिन्हें पहले कथित आतंकी संबंधों के कारण शपथ लेने से रोका गया था, पूर्व मंत्री और तीन बार के पीडीपी विधायक मोहम्मद खलील बंद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। पुलवामा जम्मू-कश्मीर का एकमात्र जिला होने के कारण उल्लेखनीय है जहां डीडीसी अध्यक्ष शुरू में पीडीपी से रहे। हालांकि कई सदस्यों ने अपनी निष्ठा बदल ली है। पीडीपी के सात मूल सदस्यों में से पांच ने पार्टी छोड़ दी है। वर्तमान में पांपोर से वहीद उर रहमान पर्रा और ताजीम पीडीपी के साथ जुड़े हुए हैं। जबकि मंजूर और मीमा अपनी पार्टी में शामिल हो गए हैं। डॉ. हरबख्श और कयूम मीर अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) में शामिल हो गए हैं। पूर्व डीडीसी अध्यक्ष डॉ. बारी अंद्राबी ने भी पीडीपी छोड़ दी है और उम्मीद है कि वह पुलवामा विधानसभा क्षेत्र में नेकां का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन


शोपियां जिले में  में पीडीपी के मूल रूप से तीन डीडीसी सदस्य थे। इनमें ऐजाज अहमद मीर, राजा वहीद और मुजफ्फर अहमद वागे। समय के साथ डीडीसी चेयरपर्सन बिल्कीस बानो और अब्दुल शीद लोन सहित अतिरिक्त सदस्य भी पीडीपी में शामिल हो गए। ऐजाज मीर और राजा वहीद ने टिकट नहीं मिलने के बाद पीडीपी से इस्तीफा दे दिया है और अब वे जैनापोरा और शोपियां निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। बिलक़ीस बानो और अब्दुल रशीद लोन ने पूर्व विधायक एजाज मीर का समर्थन करने का फैसला किया है।  जिनके ज़ैनापोरा में एनसी और पीडीपी उम्मीदवारों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी होने की उम्मीद है। एआईपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे राजा वहीद को भी शोपियां में महत्वपूर्ण समर्थन मिलने की उम्मीद है।

 कुलगाम में, डीके मर्ग से डीडीसी सदस्य गुलज़ार अहमद डार डीएच पोरा में पीडीपी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जहां पार्टी के पास अन्य प्रमुख उम्मीदवारों की कमी है। कुलगाम के बिहिबाग से एक और डीडीसी सदस्य अफरोज़ा बेगम कुलगाम विधानसभा सीट के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

अनंतनाग  जिले में  वेसु काजीगुंड से डीडीसी सदस्य बिलाल अहमद देवा डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के टिकट पर अनंतनाग पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।  जहां उन्हें एनसी के अब्दुल मजीद भट लारमी और पीडीपी के अब्दुल गफ्फार सोफी से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। एक अन्य डीडीसी सदस्य, एडवोकेट सलीम पर्रे भी डूरू विधानसभा क्षेत्र में डीपीएपी के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला एनसी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार जी ए मीर और पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मलिक से होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed