फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Durga Nagar misdeed case, All accused released

दुर्गा नगर दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी रिहा, न्यायालय ने कहाः कल्पना संदेह-अनुमान पर आधारित है केस

Fri, 17 Jan 2020 02:03 PM IST
जेएनएफ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Durga Nagar misdeed case, All accused released
Court order - फोटो : सोशल मीडिया

बहुचर्चित दुर्गा नगर दुष्कर्म मामले के सभी आरोपियों को न्यायालय ने रिहा कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि इस मामले में पीड़िता की गवाही और सबूत कल्पना, अनुमान और संदेह पर आधारित हैं। पीड़िता ने कहा कि उसे कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। लेकिन, अहम बात यह है कि वह इतने स्थानों पर गई, तो किसी को कुछ बताया क्यों नहीं। इन तमाम दलीलों के मद्देनजर न्यायालय ने इस मामले के सभी आरोपियों को रिहा कर दिया।

विज्ञापन

 
तृतीय अतिरिक्त जज सुभाष गुप्ता ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके साथ जम्मू, पटनीटॉप, हिमाचल प्रदेश समेत आधा दर्जन जगहों पर दुष्कर्म किया गया। लेकिन सवाल उठता है कि अगर किसी घर में, दुकान में, होटल आदि में दुष्कर्म हुआ, तो उसने शोर क्यों नहीं मचाया। आसपास पड़ोस में किसी को बताना था।
विज्ञापन


वह हिमाचल प्रदेश गई, तो लखनपुर पुलिस या फिर रास्ते में पुलिस नाकों से गुजरते हुए बताना चाहिए था। केस में पेश गवाह और सबूत स्टेटमेंट से मेल नहीं खाते हैं। ऐसा लगता है कि यह सिर्फ कल्पना, संदेह है। इसलिए आरोपियों को रिहा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ वर्षों से इस मामले पर कोर्ट में चल रही थी सुनवाई

पिछले आठ वर्षों से इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इस मामले की मुख्य आरोपी संतोष देवी, उसकी बहन सरोज देवी और सुरजीत सिंह उर्फ सोनू, दीपक गुप्ता, रमन गुप्ता, पवन गुप्ता, भूपिंदर सिंह उर्फ टीटू, प्रदीप लहोरिया, आशीष अबरोल और अश्विनी कुमार के नाम शामिल हैं।

21 जुलाई 2011 को इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया था, जबकि यह मामला मई 2011 में सामने आया। किश्तवाड़ की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने के बाद यह मामला सामने आया। दोमाना पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज हुआ था।

मूल रूप से किश्तवाड़ और तब दुर्गा नगर में रहने वाली संतोष देवी पर आरोप लगा था कि उसने किश्तवाड़ की रहने वाली नाबालिग को जम्मू में यह कहकर लाया कि उसकी जम्मू में एक अच्छे लड़के से शादी करा देगी, लेकिन जम्मू लाने के बाद उसको कई लोगों के हवाले कर दिया। जम्मू, पटनीटॉप और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग लोगों ने उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस की जांच में यह बताया गया

पुलिस की जांच में बताया गया कि दीपक गुप्ता और रमन गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने कुद के होटल में दुष्कर्म किया, पवन गुप्ता ने मोती बाजार में अपने होटल में दुष्कर्म किया, भूपिंदर सिंह उर्फ टीटू ने ज्यूल (जम्मू) स्थित दुकान में, आशीष अबरोल और प्रदीप लहोरिया ने त्रिकुटा नगर और सुरजीत सिंह उर्फ सोनू ने हिमाचल प्रदेश के मक्लोड़गंज में दुष्कर्म किया। बाद में इस मामले में आशीष अबरोल, रमन गुप्ता, पवन गुप्ता, जसविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, संतोष देवी, सरोज देवी, कन्नव सूरी और नीतेश शर्मा पर आरोप तय किए गए। इन सभी को न्यायालय ने रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed