Jammu Kashmir: LOC के पास नशे की तस्करी नाकाम, 5.5 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
राजोरी में सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में 5.5 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया और बड़ी तस्करी को नाकाम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में एलओसी के पास 5.5 किलो हेरोइन के साथ दो संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह हेरोइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत की है। नौशेरा सेक्टर से इस भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए, सेना और पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई रविवार देर रात शेर और कनेटी गांवों में की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साजन कुमार (25 वर्ष) और सुबाश चंदर (36 वर्ष) शामिल हैं। इस गिरफ्तारी से सीमा पार से नशीली पदार्थो की तस्करी की योजना विफल हो गई। इसके अलावा, सीमा सुरक्षा बल ने शनिवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन और आधे किलो से अधिक नशीली दवाइयां बरामद की थीं।