फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Drug smugglers not caught police, raids nab attackers in Samba

जम्मू-कश्मीर: पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े नशा तस्कर, सांबा में हमला करने वाले की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज

Sat, 03 Jun 2023 03:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 03:21 PM IST
सार

सांबा के सरोर में नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें चार कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Drug smugglers not caught police, raids nab attackers in Samba
सांबा में नशा तस्करों के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को अभी नहीं पकड़ा जा सका है। इनकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की गई है लेकिन पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की ओर से विशेष टीमों को गठन किया गया है। इन टीमों की ओर से अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कुख्यात नशा तस्कर लुग्गा और उसके साथियों ने पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम पर उस वक्त हमला बोल दिया था जब पुलिस इन्हें दबोचने के लिए पहुंची। पुलिस ने तस्करों को घेरा ही था कि उन्होंने लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

 

इसमें एक एएसआई समेत चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सांबा के एएसपी सुरिंदर चौधरी का कहना है कि आरोपियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। इनमें से कइयों की पहचान कर ली गई हैं। उनकी धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। इनके संपर्क में रहने वाले कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने के लिए अन्य जिलों की पुलिस की मदद भी ली जा रही है। चौधरी ने कहा कि पुलिस ने लगभग हर बड़े नशा तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया हुआ है। इससे बौखलाहट में आकर ये लोग पुलिस को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इनको पकड़ने में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 

नशा तस्करों के खिलाफ नारेबाजी, रास्ता बंद कर किया प्रदर्शन

पुलिस टीम पर हमले के विरोध में शुक्रवार बाड़ी ब्राह्मणा के स्थानीय लोगों ने तस्करों के खिलाफ प्रदर्शन किया। रास्ता बंद कर नारेबाजी कर कड़ा विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों के बीच पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया और चंद्र पक्राश गंगा भी पहुंचे और आश्वासन दिया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके पहले स्थानीय लोगों ने कहा कि तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि नशा तस्करों ने पुलिस पर हमला किया हो। यदि पुलिस ही इनसे सुरक्षित नहीं है तो आम जनता नशा तस्करों से कैसे निपट सकती है। नशा तस्कर पूरे इलाके को खोखला कर रहे हैं।



सुरजीत सिंह सलारिया ने कहा कि नशा तस्करी पूरे प्रदेश के लिए खतरा बन चुकी है। कुछ जगह हैं, जहां पर नशा तस्कर सक्रिय हैं और तस्करी में शामिल हैं। पुलिस से इसे लेकर बात की गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। जिन पर कड़ी कार्रवाई के लिए बात कही गई है। पुलिस के पास नशा तस्करों की जानकारी है और इनकी धरपकड़ के लिए तेजी से काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed