फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir : Dr Karan Singh told lg manoj sinha Increase the development of Hindu temples

जम्मू कश्मीर : प्रदेश में हिंदू मंदिरों का बढ़ाएं विकास - उपराज्यपाल से बोले डॉ. कर्ण सिंह

Tue, 25 Jun 2024 04:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 04:06 PM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने चर्चा के दौरान डॉ. कर्ण सिंह को तीर्थ स्थलों और मंदिरों के विकास पर आश्वस्त किया। डॉ. सिंह ने हिंदू धार्मिक पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए उप राज्यपाल के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir : Dr Karan Singh told lg manoj sinha Increase the development of Hindu temples
डॉ. कर्ण सिंह और एलजी मनोज सिन्हा के बीच हुई मुलाकात - फोटो : एक्स/मार्तंड सिंह

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को वरिष्ठ राजनेता डॉ. कर्ण सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान डॉ. कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर में हिंदू मंदिरों और पवित्र तीर्थ स्थलों के विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। माता सरथल देवी मंदिर के आस-पास के क्षेत्र के विकास में तेजी लाने को भी कहा। माता सरथल देवी की आने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने चर्चा के दौरान डॉ. कर्ण सिंह को तीर्थ स्थलों और मंदिरों के विकास पर आश्वस्त किया। डॉ. सिंह ने हिंदू धार्मिक पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए उप राज्यपाल के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं को जम्मू-कश्मीर में लागू करने का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में सुधार करने में एलजी प्रशासन को सराहा।
विज्ञापन


इस दौरान जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी व डॉ. करण सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में ट्रस्ट द्वारा जम्मू शहर में श्री रणवीरेश्वर मंदिर, पहलगाम, कश्मीर में शिवजी मंदिर और गुलमर्ग, कश्मीर में रानी मंदिर के लिए किए गए जीर्णोद्धार व नवीनीकरण कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में गांदरबल में आयोजित खीर भवानी मेले और उधमपुर में सुधमहादेव मेले के दौरान राज्य प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए उप राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।


उपराज्यपाल ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, विशेष रूप से इसके हिंदू तीर्थ स्थलों और मंदिरों को संरक्षित करने के लिए अपने समर्पण पर जोर दिया। इस मौके पर मार्तंड सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed