{"_id":"5ddc2ae78ebc3e54f65bd7f7","slug":"jammu-kashmir-doda-road-accident-two-dead-five-injured-in-two-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दो सड़क हादसों में दो की मौत, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दो सड़क हादसों में दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
Tue, 26 Nov 2019 12:56 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
डोडा जिले में दो सड़क हादसे में दो मौत तथा पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
सोमवार देर रात जिला मुख्यालय से एक कार गोहा मरमत की ओर जा रही थी। सरोहा के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया इसके बाद वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वीर सिंह निवासी मोठी गोहा की मौत हो गई जबकि अंचल सिंह निवासी उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि वह गोवा में दुकान चलाते है।
उधर भाटा परियोत इलाके में दूसरे वाहन के गिरने से मनु देवी (24) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चंचल नाथ जोगी (35), रविद्र नाथ (34), रजत नाथ (24), तनु देवी (19), मानिका (7) सभी निवासी परियोत गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए जीएमसी डोडा पहुंचाया। ब्यूरो
इस साल दो बड़े सड़क हादसों में 51 की गई जान
इस साल चिनाब वैली के डोडा और किश्तवाड़ जिले में दो बड़े सड़क हादसे हुए। इन हादसों में कुल 51 लोगों की मौत हो गई। चिनाब वैली के किश्तवाड़ के केशवान में एक जुलाई को मिनी बस हादसे का शिकार हुई थी। इसमें 35 लोगों की मौत हुई थी। हादसे का कारण ओवरलोडिंग था। ट्रैफिक पुलिस ने भी माना है कि चिनाब वैली की सड़कों पर सड़क सुरक्षा की जरूरी सुविधा नहीं है। वहीं 13 नवंबर को हुए हादसे में भी 16 लोगों की जान चली गई थी।