फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Doda resident jailed for abusing Prime Minister Modi

जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले को जेल, पिता और भाई के खिलाफ नोटिस जारी

Sun, 09 Jul 2023 04:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 04:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले युवक को डोडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Doda resident jailed for abusing Prime Minister Modi
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

डोडा जिले के तहसील भंगवा कानाल बीजारनी के रहने वाले बशीर अहमद ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर बीजेपी के खिलाफ भी कई गलत शब्द बोले थे। उसने वीडियो में बताया कि डिजिटल इंडिया के जमाने में भी हमारी तहसील में बिजली के खंबे नहीं लगे हैं।

विज्ञापन


तारें पेड़ों से लटकी हुई हैं लेकिन हमारी तहसील में न तो पीडीडी विभाग और न ही भाजपा का कोई कार्यकर्ता आता है। इन्हें वोट की जरूरत पड़ती है तो उस वक्त भाजपा के कई लोग यहां पर वोट मांगने आते हैं। बशीर अहमद की वीडियो वायरल हुई तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस पर रोष जताया और इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


वीडियो वायरल हुआ तो मजिस्ट्रेट ने धारा 107 108 और 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने एसएचओ से बशीर अहमद के पिता और भाई के खिलाफ नोटिस जारी कराया कि इसका कारण बताएं और माफी मांगें लेकिन उसके पिता व भाई मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं हुए। इसके चलते बशीर को 10 दिन के लिए भद्रवाह जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed