फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Diversion restored in Ramban on the fourth day, Amarnath Yatra starts from the highway

J&K : चौथे दिन रामबन में डायवर्जन बहाल, हाईवे से अमरनाथ यात्रा शुरू, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 1 लाख 37 हजार पार

Wed, 12 Jul 2023 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 01:35 AM IST
सार

रामबन के चंद्रकोट यात्री निवास से करीब पांच हजार यात्रियों को कश्मीर के लिए रवाना किया गया। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से भेजे गए 4665 श्रद्धालुओं के जत्थे को चिनैनी और चंद्रकोट यात्री निवास में ठहराया गया है। इन्हें आज रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Diversion restored in Ramban on the fourth day, Amarnath Yatra starts from the highway
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

रामबन के पास चंबा सेरी और पंथियाल के डायवर्जन मार्ग को मंगलवार चौथे दिन खोलने पर कश्मीर और जम्मू की तरफ फंसे हजारों अमरनाथ यात्रियों को गंतव्यों की ओर रवाना किया गया। रामबन के चंद्रकोट यात्री निवास से करीब पांच हजार यात्रियों को कश्मीर के लिए रवाना किया गया। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से भेजे गए 4665 श्रद्धालुओं के जत्थे को चिनैनी और चंद्रकोट यात्री निवास में ठहराया गया है। इन्हें आज रवाना किया जाएगा। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। मंगलवार को भी पवित्र गुफा में हजारों शिवभक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। उधर मंगलवार को दर्शनार्थियों का आंकड़ा 1,37,353 पार कर गया।

विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ बालटाल के लिए 1212 पुरुष 337 महिलाएं, 46 साधु और 2 साध्वी के साथ कुल 1597 और पहलगाम रूट के लिए 2379 पुरुष, 650 महिलाएं, एक बच्चा और 38 साधुओं के साथ 3068 श्रद्धालुओं को कश्मीर के लिए भेजा गया। रामबन के पास डायवर्जन मार्ग को खोलने पर पहले बनिहाल की तरफ से जम्मू के लिए और फिर चंद्रकोट से कश्मीर के लिए श्रद्धालुओं को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन


उत्साह में कोई कमी नहीं
चंद्रकोट में तीन दिन फंसे रहने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। हालांकि इस बीच कई श्रद्धालु जम्मू और अन्य गंतव्य स्थानों पर लौट आए थे। यात्रा बहाल होने पर जम्मू में भी यात्रियों का लोड कम होगा। यात्रा रुकने पर 11000 से अधिक श्रद्धालु रोके गए थे। इनमें अभी भी 7 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से 5774 यात्रियों को किया गुफा की ओर रवाना
अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को 18137 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मौसम के मिजाज यात्रा के अनुकूल देख प्रशासन ने बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति दी। तड़के 4 बजे से 9 बजे तक 5774 यात्रियों को बालटल आधार शिविर से यात्रा पर रवाना किया गया।


बता दें कि सोमवार तक पवित्र गुफा में 1,19,216 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। मंगलवार को दर्शन करने वालों को मिलाकर अब यह संख्या बढ़कर 1,37,353 पहुंच चुकी है। दर्शन करने वाले 18137 यात्रियों में 12459 पुरुष, 5028 महिलाएं, 470 बच्चे, 176 साधु, 1 साध्वी और 3 ट्रांसजेंडर थे। इस वर्ष प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 8 लाख यात्रियों के बाबा बर्फानी के दर्शन करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed