फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Dispute over car parking, meter reader opened fire on lawyer, police started investigation

Jammu Kashmir: कार पार्क करने पर हुआ विवाद, मीटर रीडर ने चलाई वकील पर गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 04 Jan 2025 02:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 04 Jan 2025 02:27 PM IST
सार

जम्मू के न्यू प्लाट में पार्किंग विवाद के दौरान मीटर रीडर रविंदर सिंह ने हाईकोर्ट के वकील कन्नव शर्मा पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए, और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Dispute over car parking, meter reader opened fire on lawyer, police started investigation
घायल वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिनदहाड़े गोलीकांड में हाईकोर्ट का वकील कन्नव शर्मा घायल हो गया। वारदात शुक्रवार न्यू प्लाट क्षेत्र में स्थित बिजली घर के सामने की है। यहां बिजली विभाग में कार्यरत मीटर रीडर रविंदर सिंह ने वाहन पार्क करने को लेकर हुए विवाद में कन्नव पर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद वह मौके से भाग गया।

विज्ञापन


खून से लथपथ घायल वकील को स्थानीय महिला ने कार में जीएमसी पहुंचाया। घायल कन्नव हाईकोर्ट के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता व भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन शर्मा का बेटा है। इस वारदात के बाद घटनास्थल और जीएमसी में कन्नव के जानने वालों का तांता लग गया। पिता, परिवार, रिश्तेदारों के अलावा बड़े स्तर पर वकील भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


तब तक डाॅक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया था। उपचार के दौरान पता चला कि गोली पेट के निचले हिस्से में बायीं तरफ लगी है। हालांकि एक्स-रे, सीटी स्कैन में गोली पेट के अंदर नहीं दिखी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोली छूकर निकल गई। बहरहाल, घायल को जीएमसी न्यू इमरजेंसी की वार्ड 3 में भर्ती कराया गया है। यहां घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में इस वारदात को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पेट के बाईं तरफ रिवाॅल्वर सटाकर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कन्नव का कहना है कि दोपहर एक बजे अपनी कार (जेके02डीएन 2346) बिजली घर के सामने खाली सड़क पर पार्क कर रहा था। तभी सामने बिजली घर से एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि कार पार्क मत करो, ये हमारी जगह है। मेरी स्कूटी पार्क करने की जगह है ये।

जब पूछा कि सड़क पर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं है। इसी बात पर बहस बढ़ गई और व्यक्ति ने रिवाॅल्वर निकाल मेरे पेट के बाईं तरफ सटा दी। कहा कि चला दूं गोली। अभी बहस हो ही रही थी कि उसने गोली चला दी।पड़ोसन ने पहुंचाया अस्पताल, कहा-शराब का अड्डा है बिजली घर

वारदात के चंद मिनट बाद ही कन्नव के पड़ोस में रहने वाली सृष्टा खजूरिया वहां पहुंची। सृष्टा भी अपनी कार पार्क करने के लिए आई थी। जब देखा कि खून से लथपथ कन्नव सड़क पर गिरा है तो उसने अपनी कार में बिठाया और उसे लेकर सरवाल अस्पताल पहुंच गई। साथ ही परिवार और पुलिस को सूचित किया। अभी परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंची ही थी कि अस्पताल प्रशासन ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। सृष्टा का कहना है कि बिजली घर शराब का अड्डा है। यहां शाम होते ही बहुत से लोग जमा हो जाते हैं। 

ऐसे कर्मी लोकहित में कभी नहीं हो सकतेदिनदहाड़े छोटी सी बात पर यूं गोली चला देना बहुत ही गंभीर है। ऐसे सरकारी कर्मी कभी भी लोकहित में नहीं हो सकते, जिनकी मानसिकता भ्रष्ट हो। ऐसे कर्मियों को विभाग में रहने का कोई अधिकार नहीं। विभाग को इसे नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए।

चंद्र मोहन शर्मा, घायल के पिता 
आरोपी को पकड़ने के लिए सात थानों की पुलिस लगाईवारदात को अंजाम देने वाले मीटर रीडर रविंदर सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। जानीपुर, बिश्नाह, पक्का डंगा, बख्शी नगर, आरएस पुरा, सिटी और एक अन्य थाने के थानेदारों को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। बख्शी नगर थाने में भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कर रिवाॅल्वर लाइसेंसी थी या नहीं, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।

विवेक शेखर, एसपी साउथ जम्मू 
24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं, तो अपनाएंगे उग्र रुखएक छोटी सी बात पर गोली चला देना एक गंभीर मामला है। ऐसे तो शहर में कोई सुरक्षित ही नहीं होगा। ऐसी वारदातें कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाती है। हमारी मांग है कि 24 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो बार उग्र रुख अपनाएगी। जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन किया जाएगा।

निर्मल कोतवाल, अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू 
जीएमसी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गजअस्पताल में भर्ती घायल कन्नव का हाल जानने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, युवा भाजपा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण प्रभात आदि शामिल हैं।

बिजली घर पर जड़ा ताला, शोर मचते ही भागे मजदूर और कर्मी
न्यू प्लाट स्थित बिजली घर में 30 मजदूर थे, जो विभाग के लिए काम करते हैं। इसके अलावा एक अन्य कमरा है, यहां हर समय विभाग के जेई समेत 10 कर्मी मौजूद रहते हैं। जिस वक्त गोली चली उस समय मजदूर अपने लिए खाना बना रहे थे। गोली चलते ही जब शोर मचा तो अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सब आगे पीछे भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली घर के बाहर ताला लगाकर इसे बंद कर दिया। मौका-ए-वारदात पर एफएसल की मदद से जांच के जरूरी सबूत भी जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed