फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir directly under control of Center, change will come more than imagined: Jitendra Singh

जम्मू कश्मीर सीधे केंद्र के नियंत्रण में, कल्पना से ज्यादा आएगा परिवर्तन: डॉ. जितेंद्र सिंह

Fri, 03 Jan 2020 06:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 03 Jan 2020 06:20 PM IST
सार

  • डोमिसाइल पर सही समय पर फैसला लेगा केंद्र: डॉ. जितेंद्र  
  • कहा शंका करने वाले जान ले सभी केंद्रीय कानून जम्मू कश्मीर में होंगे लागू

विज्ञापन
Jammu-Kashmir directly under control of Center, change will come more than imagined: Jitendra Singh
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में डोमिसाइल जैसी व्यवस्था से स्थानीय लोगों के रोजगार व भूमि पर हक सुरक्षित रखने के मामले में केंद्र सरकार सही समय पर फैसला लेगा। जम्मू कश्मीर अब सीधे केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं और यहां पर कल्पना से भी ज्यादा परिवर्तन आएगा। यह बात केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश के सरकारी अधिकारियों के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर 2019 से जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से ही यहां पर सभी केंद्रीय कानून स्वत: लागू हो चुके हैं। अब केवल कानूनों की चरणवार रूप से अधिसूचना जारी की जा रही है। ऐसे में जिन लोगों को कोई शंका है वह उन्हें साफ कर देना चाहते हैं कि चाहे उन्हें अच्छा लगे या बुरा प्रदेश के आम आदमी के हित में केंद्र सभी कानून लागू करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम जम्मू कश्मीर में उसी दिन से लागू हो चुका है जब से लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के बाद इसे कानून का रूप मिला। सिंह ने कहा कि एलजी प्रशासन बेहतर कार्य कर रहा है। राजपत्रित छुट्टियों में बदलाव किया गया है। लखनपुर टोल टैक्स को खत्म कर दिया गया है। सरकारी जमीनों की कीमत चालीस फीसदी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि एलजी हो या फिर उनके प्रशासनिक अधिकारी, उनके जितने भी पुतले जला ले कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इन लोगों को चुनाव तो लड़ना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed