फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir DGP rr Swain said Police prepared to ensure peaceful Lok Sabha election

जम्मू कश्मीर: शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध, नार्को आतंकवाद पर भी बोले डीजीपी

Mon, 11 Mar 2024 01:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 01:04 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख ने कहा कि नार्को आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए एक मजबूत तंत्र बनाया गया है। यह आसान नहीं है लेकिन पुलिस बल इसे करने में सक्षम है।

विज्ञापन
jammu kashmir DGP  rr Swain said Police prepared to ensure peaceful Lok Sabha election
डीजीपी आरआर स्वैन - फोटो : पुलिस

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने सोमवार को कहा कि जब भी लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी, पुलिस इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुलिस मतदाताओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करेगा।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी के पुलवामा के रोहमू में पुलिस चौकी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, डीजीपी ने कहा कि पुलिस बल जम्मू-कश्मीर में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


नार्को-आतंकवाद से जुड़े एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि नार्को आतंकवाद की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, ठोस सबूत सामने आए कि नार्को-व्यापार और आतंकवाद गहराई से जुड़ा हुआ है। अल-बद्र, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठन इसके गठजोड़ के पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख ने कहा कि कश्मीर से दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों तक यात्रा करते समय नशीले पदार्थों की 15 लाख रुपये की खेप का मूल्य 1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि नार्को आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए एक मजबूत तंत्र बनाया गया है। यह आसान नहीं है लेकिन पुलिस बल इसे करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed