{"_id":"5e0486f28ebc3e87fb4599e3","slug":"jammu-kashmir-dgp-dilbagh-singh-gave-orders-said-search-and-kill-terrorists-and-their-masters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के डीजीपी का आदेश- 'आतंकियों और उनके आकाओं को खोजकर मारो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी का आदेश- 'आतंकियों और उनके आकाओं को खोजकर मारो'
Thu, 26 Dec 2019 03:39 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 26 Dec 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
दिलबाग सिंह, डीजीपी, जम्मू-कश्मीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
कश्मीर में बचे और छुपे हुए आतंकियों को खोजकर बाहर निकाल कर मारने के निर्देश दिए डीजीपी दिलबाग सिंह ने दिए हैं। कहा है कि आतंकियों के खिलाफ कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन को तेज करो, ताकि आतंकियों को बाहर निकाला जा सके। जो आतंकी आत्मसमर्पण करता है, उसका स्वागत है। जो आगे से जवाब देता है, उसका काम तमाम करो। श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान यह आदेश दिए।
सिंह ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। कानून तोड़ने वाले पर सख्ती से निपटें। अधिकारियों से जोर देकर कहा कि वह कासो को तेज कर दें। आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ मिलकर काम करें। उस पार बैठे आकाओं और आतंकियों के खिलाफ एक संयुक्त कार्रवाई करनी होगी। काफी हद तक कश्मीर में आतंकियों का सफाया किया गया है। लेकिन हमें इसे अभियान को जारी रखना है।
एक समन्वित रणनीति अपनाकर इन आतंकियों का खात्मा करना है, ताकि जम्मू कश्मीर में शांति बनी रहे। कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी काफी मंथन किया गया। अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा के लिए हर तरह के जरूरी कदम उठाएं। बैठक में सीआईडी के एडीजीपी बी श्रीनिवासन, आईजी कश्मीर सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Trending Videos
कानून व्यवस्था संभालने का हुनर बढ़ाएं
डीजीपी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था हमेशा ही एक बड़ी चुनौती बनी रहती है। जो लोग इसमें लगे हुए हैं, उनकी ट्रेनिंग लेने की क्षमता को बढ़ाएं। ताकि वह हर तरह की चुनौती का सामना कर सकें। कानून व्यवस्था में लोगों का सहयोग भी उन्हें मदद करता है। अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर आम लोग प्रताड़ित नहीं होने चाहिए। लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ें।