{"_id":"62a8f787b2e12f3b625d3f38","slug":"jammu-kashmir-development-jammu-news-jmu2619308145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डल झील के पांच गांव होंगे पर्यटक गांव के रूप में विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डल झील के पांच गांव होंगे पर्यटक गांव के रूप में विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील के पांच गांव पर्यटक गांव के रूप में विकसित होंगे। यूथ मिशन के तहत पर्यटक गांव विकास कार्यक्रम में इन गांवों का विकास किया जाएगा। इसके तहत 75 गांवों के विकास का खाका तैयार किया गया है। जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के पंचैरी को पहला पर्यटक गांव घोषित किया जा चुका है जहां होम स्टे की व्यवस्था है।
इस बीच सरकार ने फैसला किया है कि डल झील के कचहरी मोहल्ला, सोफी मोहल्ला, टिंडा मोहल्ला, आखून मोहल्ला व सब्जी मार्केट को पर्यटक गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां ठहरने वाले पर्यटकों को सभी आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। यहां लोगों को होमस्टे की भी सुविधा मिलेगी। सरकारी ्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, युवाओं को उद्यमी बनाने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने इस योजना के तहत पहल की है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रयासों से इस योजना को शुरू करने के पीछे यह भी उद्देश्य है कि यहां फिल्म शूटिंग को बढ़ावा मिल सके। साथ ही इन गांवों के सतत विकास में योगदान मिल सके।
सेंटूर लेक व्यू होटल सील
श्रीनगर। डल झील किनारे स्थित सेंटूर लेक व्यू होटल को प्रशासन ने मंगलवार को सील कर दिया। तहसीलदार तथा प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार जेके पब्लिक प्रीमाइसेस के तहत कार्रवाई की गई है। अब कोई भी व्यक्ति अगले आदेश तक मेन गेट से अंदर नहीं जा पाएगा।