फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,development

डल झील के पांच गांव होंगे पर्यटक गांव के रूप में विकसित

विज्ञापन
jammu kashmir,development
जम्मू। श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील के पांच गांव पर्यटक गांव के रूप में विकसित होंगे। यूथ मिशन के तहत पर्यटक गांव विकास कार्यक्रम में इन गांवों का विकास किया जाएगा। इसके तहत 75 गांवों के विकास का खाका तैयार किया गया है। जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के पंचैरी को पहला पर्यटक गांव घोषित किया जा चुका है जहां होम स्टे की व्यवस्था है।
विज्ञापन

इस बीच सरकार ने फैसला किया है कि डल झील के कचहरी मोहल्ला, सोफी मोहल्ला, टिंडा मोहल्ला, आखून मोहल्ला व सब्जी मार्केट को पर्यटक गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां ठहरने वाले पर्यटकों को सभी आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। यहां लोगों को होमस्टे की भी सुविधा मिलेगी। सरकारी ्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, युवाओं को उद्यमी बनाने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने इस योजना के तहत पहल की है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रयासों से इस योजना को शुरू करने के पीछे यह भी उद्देश्य है कि यहां फिल्म शूटिंग को बढ़ावा मिल सके। साथ ही इन गांवों के सतत विकास में योगदान मिल सके।
विज्ञापन

सेंटूर लेक व्यू होटल सील
श्रीनगर। डल झील किनारे स्थित सेंटूर लेक व्यू होटल को प्रशासन ने मंगलवार को सील कर दिया। तहसीलदार तथा प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार जेके पब्लिक प्रीमाइसेस के तहत कार्रवाई की गई है। अब कोई भी व्यक्ति अगले आदेश तक मेन गेट से अंदर नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed