{"_id":"61b65b189d2ebb00397d5909","slug":"jammu-kashmir-development-city-reporter-news-jmu2497150128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जल तरंगों पर दिखेगी शहर की सुंदरता, डुग्गर की संस्कृति और धरोहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जल तरंगों पर दिखेगी शहर की सुंदरता, डुग्गर की संस्कृति और धरोहरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू वासियों को रोपवे के बाद जल्द प्रतिष्ठित म्यूजिकल फाउंटेन व साउंड एंड लाइट (लेजर सहित) शो का तोहफा मिलेगा। बाग-ए-बाहू पार्क स्थित इस फाउंटेन को 15 दिसंबर को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा शुरू करना प्रस्तावित है।
संभाग में अपनी तरह के इस पहले फाउंटेन में जल तरंगों में डुग्गर सहित अन्य इतिहास को दर्शाया जाएगा। लघु फिल्म के माध्यम से संभाग के ऐतिहासिक स्थलों को दिखाया जाएगा। साउंड एंड लाइट शो के लिए सफल ट्रायल किया गया है। इस फाउंटेन के शुरू होने से जम्मू में पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
शहर के साथ लगता बाग-ए-बाहू पार्क जम्मू जिला का महत्वपूर्ण स्थल है और इसकी तुलना कश्मीर में मुगल गार्डन से की जाती है। इस पार्क के विस्तारीकरण में नए म्यूजिकल फाउंटेन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस तरह के आधुनिक सुविधाओं से लैस फाउंटेन सिंगापुर, दुबई जैसे देशों में पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस परियोजना में जर्मनी निर्मित उपकरण लगाए गए हैं और उत्तर भारत में यह अपनी तरह का पहला फाउंटेन होगा। इस परियोजना में फाउंटेन, म्यूजिक फ्रिक्वेंसी और तीसरे में साउंड के साथ पानी और हवा में काफी ऊपर जाकर जल तरंगों में रंगबिरंगे दृश्यों का सृजन किया जाता है।
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक से पानी की तैयार होगी स्क्रीन
फाउंटेन में आधुनिक तकनीक से पानी की स्क्रीन तैयार होगी और उस पर लेजर की मदद से जम्मू शहर की सुंदरता, संस्कृति, धरोहरों को दर्शाया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से प्रतिदिन शाम को दो शो करवाना प्रस्तावित है। इसमें 15 से 20 मिनट के इस लाइट एंड साउंड शो में पर्यटकों को पूरे शहर को जानने का मौका मिलेगा। बाग-ए-बाहू में सालाना 5 से 6 लाख घरेलू और अन्य पर्यटक पहुंचते हैं। यह पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है। फाउंटेन में 100 बीआईपी के साथ 450 से अधिक सीटों की क्षमता है। इस परियोजना पर 10.82 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। परियोजना में सात क्वायस्क, बाशरूम, ब्यू गैलरी आदि का निर्माण किया गया है।
------
पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि साउंड एंड लाइट शो को अगले कुछ दिन में शुरू किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना पर सफल ट्रायल भी किया गया है। इसके शुरू होने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा