जम्मू-कश्मीर: मार्च तक रिंग रोड का 46 किलोमीटर हिस्सा आवाजाही के लिए होगा शुरू
मंडलायुक्त ने राया मोड से भलवाल खंड का किया दौरा। उन्होंने स्थानीय लोगों के भूमि मुआवजे से संबंधित समस्याएं भी सुनी और लंबित भूमि अधिग्रहण के साथ मुआवजे के वितरण की प्रगति जानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिंग रोड परियोजना में राया मोड़ से भलवाल क्रॉसिंग तक का पहला 46 किलोमीटर का हिस्सा अगले वर्ष मार्च अंत तक आवागमन के शुरू होगा। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने 58 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना के 46 किलोमीटर के पूरे खंड का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर काम की प्रगति का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने रिंग रोड के शुरुआती बिंदु राया मोड़, सरोर, बिश्नाह, मीरां साहिब, मढ़, कानाचक, भलवाल सहित कई स्थानों का दौरा कर निर्माण कार्य की गति जानी। उन्होंने स्थानीय लोगों के भूमि मुआवजे से संबंधित समस्याएं भी सुनी और लंबित भूमि अधिग्रहण के साथ मुआवजे के वितरण की प्रगति जानी। गांव मरालियां के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त के समक्ष पानी की निकासी का मुद्दा उठाया, जिसे उन्होंने संबंधित विभाग को हल करने को कहा।
यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी: जम्मू शहर में बनेगा एक और वर्टिकल गार्डन, जीएमसी के सामने खाली पड़ी जमीन चिह्नित
उन्होंने भूविज्ञान एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक को निष्पादन एजेंसियों को पर्याप्त निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाने को कहा। बता दें की 58.25 किलोमीटर, फोरलेन रिंग रोड सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के राया मोड़ से शुरू होती है और जम्मू-उधमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगती से जुड़ती है। इस दौरान उनके साथ जिला उपायुक्त जम्मू, सांबा और एनएचएआई विभाग के अधिकारी मौजू रहे।