फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Smart City: Another vertical garden to be built in Jammu city, marked the vacant land in front of GMC

स्मार्ट सिटी: जम्मू शहर में बनेगा एक और वर्टिकल गार्डन, जीएमसी के सामने खाली पड़ी जमीन चिह्नित

Fri, 10 Dec 2021 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 10 Dec 2021 02:36 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत टेंडर जारी। 12 से अधिक किस्मों के 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे।  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के डिप्टी सीईओ हितेश गुप्ता का कहना है कि इस तरह का गार्डन बनाने के लिए टेंडर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Smart City: Another vertical garden to be built in Jammu city, marked the vacant land in front of GMC
जम्मू - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

डोगरा चौक से बीसी रोड तक बने वर्टिकल गार्डन की तरह जम्मू शहर में और वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने टेंडर जारी कर दिया है। जीएमसी बख्शी नगर के सामने पड़ी खाली जगह को इसके लिए चिह्नित किया गया है। शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यह काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


गार्डन में 12 से अधिक किस्मों के 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। जिन पर न धूप, न बारिश और न ही धूल का असर होगा। जीएमसी के सामने पड़ी खाली जमीन को इसके तहत कवर किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के डिप्टी सीईओ हितेश गुप्ता का कहना है कि इस तरह का गार्डन बनाने के लिए टेंडर कर दिया गया है। जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में प्रशासन-पुलिस दोनों की कमान महिलाओं के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत शहर को खूबसूरत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत पहले चरण में डोगरा चौक से केसी चौक तक वर्टिकल गार्डन बनाया गया है। इस तरह से अब जीएमसी के सामने गार्डन बनाया जाएगा। जो शहर में आने वाले लोगों को आकर्षित करेगा। अगले कुछ ही महीनों में यह बनकर  तैयार हो जाएगा। इससे शहर की खूबसूरती बढ़ेगी। इसी की तरह शहर की कुछ और जगहों पर भी गार्डन बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed