फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New sports policy in Jammu and Kashmir In a month, 17 lakh youth will be provided sports opportunities

एजली बोले: जम्मू-कश्मीर में नई खेल नीति एक माह में, 17 लाख युवाओं को खेल के अवसर प्रदान किए जाएंगे

Sat, 27 Nov 2021 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 27 Nov 2021 02:03 AM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि खेल नीति उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी। इसके लिए नियमों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
New sports policy in Jammu and Kashmir In a month, 17 lakh youth will be provided sports opportunities
जम्मू में खिलाड़ी राकेश कुमार को चेक सौंपते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक माह के भीतर नई खेल नीति लागू की जाएगी। नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए हितधारकों को भी शामिल किया जा रहा है। खेल नीति उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी। इसके लिए नियमाें को अधिसूचित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश और देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को उचित सम्मान मिलेगा। 17 लाख युवाओं को खेल के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल शुक्रवार को एमए स्टेडियम में राष्ट्रीय 56वीं आर्टिस्टिक और 25वीं रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के समापन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को जिम्नास्टिक अकादमी समर्पित की। उन्होंने कहा कि नई जिम्नास्टिक अकादमी प्रतिभाओं की पहचान करके उनकी क्षमता निखारेगी। यहीं से अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। कई वर्षों से प्रतीक्षित जिम्नास्टिक अकादमी का शुरू होना खेल और खिलाड़ी के प्रति जम्मू-कश्मीर प्रशासन के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं के लिए सरकार विश्व स्तर का बुनियादी ढांचा बनाने, सर्वश्रेष्ठ कोच उपलब्ध करवाने और एक ठोस नींव रखने के लिए नई नीतियों को लागू कर रही है। जम्मू-कश्मीर को खेलों का पावर हाउस बनाया जाएगा। मार्च 2022 तक खेल ढांचों से जुड़ीं 615 परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


190 परियोजनाओं (520 में से) के तहत सभी स्कूलों और कालेजों में विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा बनाया जा रहा है। युवा सेवा व खेल को इस वर्ष 513 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। प्रदेश की शिक्षा और खेल का संयुक्त बजट 2386 करोड़ रुपये है।

पैरालिंपियन राकेश को 5 लाख का पुरस्कार
उपराज्यपाल ने पैरालिंपियन राकेश कुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए 5 लाख रुपये और शूटर चैन सिंह को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने जम्मू कश्मीर का नाम रोशन किया है।


चंदीप और राथर का अंतरराष्ट्रीय टूर खर्च सरकार उठाएगी
उपराज्यपाल ने घोषणा की कि इस्तांबुल, तुर्की में होने वाली विश्व पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए पैरा एथलीट चंदीप सिंह और मोहम्मद सुल्तान राथर के सभी खर्च सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed