{"_id":"61f7a86746c39f313f0c29d8","slug":"jammu-kashmir-demand-for-online-examination-students-protest-against-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : ऑनलाइन परीक्षा की मांग, छात्रों ने किया जम्मू विवि के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : ऑनलाइन परीक्षा की मांग, छात्रों ने किया जम्मू विवि के खिलाफ प्रदर्शन
Mon, 31 Jan 2022 02:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:44 PM IST
सार
जम्मू विवि के छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग करते हुए जल्द करवाने की मांग की है। उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा की मांग करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन से ऑनलाइन परीक्षा करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरी पढ़ाई इसी तरीके से हुई है। सोमवार को ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अजय लखोत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
पहले विवि प्रशासन ने वार्ता के बाद सभी डेटशीट वापस ले ली। आश्वासन दिया कि परीक्षा की तारीख और तरीका जल्द तय कर दिया जाएगा। 15 दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इससे छात्रों के नए सत्र में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक विभाग के परीक्षा लेने का विरोध नहीं है। संभाग के सभी छात्र ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन