फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir ddc election results 2020 live updates bjp pdp congress nc gupkar alliance

डीडीसी चुनावः कश्मीर में गुपकार गठबंधन और जम्मू में भाजपा का परचम, घाटी में खिला कमल

Wed, 23 Dec 2020 04:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Dec 2020 04:27 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यहां पहली बार डीडीसी चुनाव हुए। आठ चरण में 280 सीटों पर 51.42 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का तीन स्तरीय घेरा बना दिया गया है। यहां प्रदेश पुलिस, सुरक्षाबल और सेना के जवान हर पल की निगरानी कर रहे हैं

विज्ञापन
jammu kashmir ddc election results 2020 live updates bjp pdp congress nc gupkar alliance
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में हुए पहले डीडीसी चुनाव में गुपकार गठबंधन और भाजपा में कांटे टक्कर रही। जम्मू संभाग में भाजपा तो कश्मीर घाटी में गुपकार गठबंधन ने परचम लहराया। भाजपा ने पहली बार घाटी में कमल खिलाया है। चुनाव में कांग्रेस का पहले से बेहतर प्रदर्शन रहा, जबकि नवगठित जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी भी खाता खोलने में सफल रही। बड़ी तादाद में निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। कई दिग्गज तथा उनके परिवार वाले चुनाव हार गए हैं। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मतगणना देर रात तक जारी रही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


डीडीसी चुनाव की सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 276 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। डी़डीसी चुनावों में भाजपा 74 सीटों के साथ सबसे आगे है। गुपकार गठबंधन में शामिल नेकां को 67, पीडीपी को 27, अपनी पार्टी-12, पीपुल्स कांफ्रेंस-8, पीपुल्स मूवमेंट-03 सीटें मिली हैं। इसी प्रकार कांग्रेस-26, बसपा-01 व पैंथर्स एक सीट जीतने में सफल रही। निर्दलियों ने 39 सीटों पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तरुण चुघ ने कहा मोदी के विजन की जीत
बीजेपी के महासचिव तरुण चुघ ने जिला परिषद चुनाव को लेकर कहा है कि यह मोदी के विजन की जीत है। चुघ ने कहा कि जिस बड़ी तादाद में लोगों ने चुनाव में हिस्सेदारी की उससे भी संकेत मिल रहा था कि अवाम ने आतंकवाद को खारिज किया है और अब वे घाटी में सियासत का नया अध्याय चाहते हैं।  


डीडीसी चुनाव परिणाम पर बोले भाजपा नेता डॉ जितेंद्र सिंह 
डीडीसी चुनाव परिणाम पर भाजपा नेता डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर में ग्रास रूट डेमोक्रेसी शुरू करने के फैसले का संकल्प है। सबसे बड़ी उपलब्धि, जहां तक भाजपा की बात है, उसने जम्मू-कश्मीर के पूरे क्षेत्र में अपनी स्वीकार्यता स्थापित की है

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी
मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा में सुबह नौ बजे मतों की गिनती का काम शुरू हुआ। मतगणना स्थल से 100 मीटर की दूरी में किसी को भी रुकने नहीं दिया गया। ड्रोन से निगरानी की गई। प्रत्याशियों ने भी मतगणना स्थलों का दौरा कर प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। 









घर बैठे ली पल-पल की जानकारी
राज्य चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की जानकारी घर बैठे ही हासिल करने के लिए व्यवस्था की गई थी। लोग मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर पल-पल की जानकारी ले रहे थे। वेबसाइट पर पहले तथा दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशियों को मिले मत प्रदर्शित किए जा रहे थे।

जेल में बंद पीडीपी नेता ने जीता चुनाव 
जेल में बंद पीडीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद पर्रा भी पुलवामा जिले की पुलवामा-ए सीट से चुनाव जीत गए हैं। आतंकवादियों के साथ कथित संबंधों को लेकर वह एनआईए की हिरासत में हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सज्जाद अहमद रैना को पराजित किया। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि -पीडीपी उम्मीदवार पर्रा के पहले ही चुनाव में बड़े अंतर से जीतने पर गर्व है। नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार होने के बावजूद लोगों ने वहीद के प्रति अपना प्यार और विश्वास दिखाया। एनआईए ने 25 नवंबर को पर्रा को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी गुपकार गठबंधन उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने के कुछ ही दिन बाद हुई थी। एनआईए ने कहा था कि हिजबुल सरगना नवीद बाबू तथा निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है। वह हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर साजिश कर रहा था। ज्ञात हो कि पर्रा को पुलवामा व शोपियां में युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने का मुख्य सूत्रधार माना जाता है।

कश्मीर घाटी की जीत प्रधानमंत्री को समर्पित: शाहनवाज़ हुसैन
श्रीनगर में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम कई सीटों पर जीते हैं और कई सीटों पर आगे चल रहे हैं। कश्मीर घाटी की जीत प्रधानमंत्री को समर्पित है। कौन कितना जीता, कितना हारा ये सवाल नहीं है, सवाल इस बात का है कि भाजपा के निशान पर इतने वोट आए हैं।

मुझे पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा- अनुराग ठाकुर
डीडीसी चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले ही लोगों को धमकी दी गई थी, लेकिन वे वोट डालने के लिए भारी संख्या में बाहर आए, यह लोकतंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि जमीनी स्तर पर पंचायत, बीडीसी और डीडीसी के चुनाव जम्मू-कश्मीर में होने चाहिए। ठाकुर ने कहा कि मुझे पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। लोग जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व का कार्यभार देखना चाहते हैं जो उनके निर्वाचन क्षेत्रों में मुद्दों को हल करने में मदद करेगा।

भाजपा ने घाटी में तीसरी सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा के मुन्हा लतीफ पुलवामा जिले के काकपोरा से जीते हैं। उधर, भाजपा के एजाज हुसैन की जीत से घाटी में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। जम्हूरियत की जीत के जश्न से घाटी गुलजार है। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ईदगाह श्रीनगर से पीडीपी प्रत्याशी रेहान परवेज ने जीत दर्ज की है।

पीडीपी के वहीद पर्रा ने दर्ज की जीत, महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई

पीडीपी के युवा नेता वहीद पर्रा ने पुलवामा जिले से जीत दर्ज की है। पर्रा को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन पर चुनाव के दौरान आतंकियों से समर्थन लेने का आरोप है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सज्जाद अहमद रैना को हराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed