{"_id":"5c6d344cbdec2255676809c5","slug":"jammu-kashmir-crpf-vehicle-turns-turtle-in-shopian-six-jawans-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सीआरपीएफ की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, छह जवान गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सीआरपीएफ की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, छह जवान गंभीर रूप से घायल
Wed, 20 Feb 2019 04:34 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सीआरपीएफ की गाड़ी पलट जाने से 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह गाड़ी शोपियां में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 6 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को बादामीबाग 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।
उधर पुलवामा में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया ने विशेष पहल की है। बैंक ने लोन लेने वाले 23 शहीद जवानों का बकाया माफ कर दिया है। इसके अलावा शहीद होने वाले सभी जवान डिफेंस सैलरी पैकेज के तहत एसबीआई के उपभोक्ता थे। सभी का 30-30 लाख रुपये का बीमा था। बैंक ने इस बीमा राशि को जल्द जारी करने की कवायद शुरू कर दी है।
प्रबंधन ने अपने कर्मियों से यह भी अपील की है कि वह गृह मंत्रालय के पोर्टल ‘भारत के वीर’ में वालंटियर के तौर पर अपना योगदान दें। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि जवानों की जिंदगी का नुकसान कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन हम उनके परिवारों के लिए जरूर कुछ कर सकते हैं। बैंक की तरफ से यह बहुत ही छोटा सा योगदान है। इससे परिवारों के खोए हुए लाल तो वापस नहीं आएंगे, लेकिन बैंक दुख की इस घड़ी में उनका साथ देने की कोशिश कर रहा है।