जम्मू-कश्मीर: जल्द ही बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए जरूरी होगा कोविड टेस्ट
लखनपुर में बस, टेंपो, टैक्सी से आने वालों की जांच अनिवार्य। डीसी कठुआ ने बताया कि अब तक प्रदेश में 62 ऐसे लोग शामिल हुए हैं जिनका विदेशों से यात्रा इतिहास रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में बाहर से आने वालों के लिए अब टेस्ट अनिवार्य किया जा रहा है। जम्मू में ओमिक्रॉन के तीन मामले मिलने के बाद जिला प्रशासन ने लखनपुर कॉरिडोर पर बसों, टेंपो ट्रैवलर, टैक्सी इत्यादि व्यवसायिक वाहनों से आने वालों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। चरणवार इस व्यवस्था को सभी लोगों पर लागू किया जाएगा। फिलहाल रोजाना तीन से चार हजार लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को लखनपुर कॉरिडोर पर रैपिड और आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पांच सौ के लगभग आरटीपीसीआर टेस्ट रोजाना लखनपुर में किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला सचिवालय में नई व्यवस्था लागू करने पर चर्चा के बाद निर्देश जारी कर दिए गए। डीसी कठुआ ने बताया कि अब तक प्रदेश में 62 ऐसे लोग शामिल हुए हैं जिनका विदेशों से यात्रा इतिहास रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना रोकथाम को लेकर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल रहेंगे। वहीं, जिला अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन को लेकर कमी नहीं है। जीएमसी के एसोसिएटेड अस्पताल में 90 बेड कोरोना मरीजों के लिए तैयार रखे गए हैं। जिला उपायुक्त ने रात्रि कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- मौसम: बर्फबारी के चलते मुगल रोड बंद, इन इलाकों से बर्फ हटाने के काम में लगी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम
औद्योगिक क्षेत्र, सरकारी दफ्तरों में हर माह एक बार जांच जरूरी
डीसी कठुआ राहल यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र और सरकारी कार्यालयों में सभी कर्मचारियों की माह में एक बार कोरोना जांच को अनिवार्य किया जा रहा है।