फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,corona

प्रदेश में 823 नए कोरोना के संक्रमित मिले, जम्मू और कश्मीर संभाग में दो की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir,corona
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड के बढ़ते संक्रमित मामले चुनौती बन सकते हैं। प्रदेश में संक्रमित मामलों में लगातार उछाल आ रहा है। राहत यह है कि इनमें अधिकांश मामले सामान्य लक्षण वाले हैं और सीमित गंभीर संक्रमित पीड़ित ही अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में पिछले करीब छह माह बाद शुक्रवार को 823 संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 212 नए मामले मिले हैं। अधिकांश जिलों में स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में सैन्य अस्पताल सतवारी जम्मू में एक बिश्नाह निवासी संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। एक अन्य मौत कश्मीर संभाग में हुई है।
विज्ञापन

श्रीनगर में नए संक्रमित मामलों के साथ सक्रिय मामले बढ़कर 1613 पहुंच गए हैं। बारामुला में 159, बड़गाम में 83, पुलवामा में 12, कुपवाड़ा में 41, अनंतनाग में 48, बांदीपोरा में 37, कुलगाम मं 31, जम्मू में 118, डोडा में 11, किश्तवाड़ में 17 और रामबन में 12 नए संक्रमित मामले मिले हैं। नए मामलों के साथ प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 5133 पहुंच गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 13568 कोविड परीक्षण किए गए। कोविड परीक्षण बढ़ाने के साथ संक्रमित मामलों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed