{"_id":"643107541c706e2da60ddfbd","slug":"jammu-kashmir-corona-case-update-95-new-cases-found-and-active-cases-309-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: चौबीस घंटे में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोविड, प्रदेश में 95 नए मामले मिले, सक्रिय मामले 309","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: चौबीस घंटे में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोविड, प्रदेश में 95 नए मामले मिले, सक्रिय मामले 309
Sat, 08 Apr 2023 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:49 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर के सभी बीस जिलों में कोविड के सक्रिय मामले मौजूद हैं। इसमें सबसे अधिक श्रीनगर में 77 और जम्मू में 62 मामले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कोविड ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले चौबीस घंटे में दोगुनी गति से नए 95 मामले मिले हैं। राजधानी जम्मू और श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित हैं। जम्मू में 24 और श्रीनगर में 17 लोग संक्रमित मिले। इस सीजन पहली बार सर्वाधिक मामले मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 309 पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 211 मामले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में तेजी से कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर के सभी बीस जिलों में कोविड के सक्रिय मामले मौजूद हैं। इसमें सबसे अधिक श्रीनगर में 77 और जम्मू में 62 मामले हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को बारामुला, बड़गाम में 5-5, पुलवामा में 3, कुपवाड़ा, बांदीपोरा में 4-4, गांदरबल में 6, कुलगाम में 11, अनंतनाग में 2 मामले मिले हैं। जम्मू संभाग में उधमपुर, किश्तवाड़ में 2-2, राजोरी, डोडा, पुंछ, रियासी में 1-1, सांबा, रामबन में 3-3 मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 3005 कोविड परीक्षण किए गए।
विज्ञापन
कोविड परीक्षण बढ़ने से संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सक्रिय मामलों में 31 लोगों को होम सर्विलांस पर रखा गया है। जम्मू कश्मीर में 24 पीड़ित रिकवर भी हुए हैं, जिसमें कश्मीर से 23 मामले हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा केंद्र प्रबंधनों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ 10 अप्रैल को होने वाली मार्कड्रिल की तैयारी की जा रही है। आगामी दिनों में कोविड के मामलों के बढ़ने की आशंका है।