{"_id":"6245ba63f32254511d432f1f","slug":"jammu-kashmir-construction-work-of-ancient-sharda-temple-started-in-titwal-of-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: एलओसी के टिटवाल में प्राचीन शारदा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू, मुस्लिमों ने 75 साल बाद कश्मीरी पंडितों को सौंपी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: एलओसी के टिटवाल में प्राचीन शारदा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू, मुस्लिमों ने 75 साल बाद कश्मीरी पंडितों को सौंपी जमीन
Thu, 31 Mar 2022 07:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:58 PM IST
सार
कश्मीर में एक बार फिर से भाईचारे की मिसाल दिखी। शारदा मंदिर के निर्माण के लिए मुस्लिमों ने 75 साल बाद कश्मीरी पंडितों को जमीन सौंपी है। मंदिर के पूजा अर्चना में भाग लेने के लिए देश भर के कश्मीरी पंडित पहुंचे थे। मंदिर के पुनरुद्धार के बाद शारदा के लिए छड़ी मुबारक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
शारदापीठ में पूजा करते कश्मीरी पंडित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदा यात्रा मंदिर समिति ने कश्मीर में एलओसी टीटवाल में प्राचीन शारदा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके लिए मुस्लिमों ने कश्मीरी पंडितों को 75 साल बाद जमीन हैंडओवर की। शारदा कमेटी कश्मीर के तत्वावधान में आयोजित पूजा अर्चना में देश के विभिन्न हिस्सों से कश्मीरी पंडितों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पूजा के पानी को बाद में एलओसी पुल पर विसर्जित किया गया, जो भारतीय सेना और पाक सेना द्वारा समान रूप से संचालित है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। 1947 में नष्ट हुए इस प्राचीन विरासत स्थल के पुनरुद्धार के बाद धर्मशाला और एक गुरुद्वारा शारदा यात्रा का आधार शिविर बनेगा।
विज्ञापन
यहां से शारदा के लिए एक छड़ी मुबारक निकाली जाएगी जोकि चिल्हाना गांव को पार करेगी, जो अब पीओके में है। इससे पहले समिति ने लगभग एक कनाल के भूखंड के सीमांकन के बाद 2 दिसंबर 2021 को भूमि पूजन किया था।
विज्ञापन
समिति के प्रमुख और संस्थापक रविंदर पंडिता ने कहा, हम मांग करते हैं कि हमारे बड़े शारदा मिशन में करतारपुर की तर्ज पर तीर्थयात्रा के लिए शारदा पीठ खोला जाना चाहिए। टीटवाल में यह आधार शिविर शारदा पीठ यात्रा के लिए हमारे पारंपरिक मार्गों में से एक को पुन: प्राप्त करेगा और दुनिया भर में धार्मिक पर्यटन को आमंत्रित करेगा।
इस मौके पर स्थानीय समिति सदस्य ख्वाजा इफ्तिखार अहमद, कैप्टन इलियास, जोगिंदर सिंह, एजाज खान, सुरिंदर मिर्जा, एसके कौल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस आधार शिविर के साथ शारदा मंदिर का पुनरुद्धार एक बड़ा कदम होगा। मंदिर का मॉडल श्रृंगेरी दक्षिण मठ द्वारा अनुमोदित है और ग्रेनाइट पर कलाकृतियों कर्नाटक के बिदादी में उकेरा जा रहा है।