{"_id":"63e0a0a2e7480455805aa934","slug":"jammu-kashmir-congress-workers-protest-in-adani-case-demand-to-save-rbi-sbi-and-lic-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अदाणी मामले में प्रदर्शन, आरबीआई-एसबीआई और एलआईसी को बचाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अदाणी मामले में प्रदर्शन, आरबीआई-एसबीआई और एलआईसी को बचाने की मांग
Mon, 06 Feb 2023 12:11 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:11 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर अदाणी मामले को आरबीआई और एलआईसी दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी और सच्चाई लोगों के सामने लाएगी।
विज्ञापन
जम्मू में अडाणी मामले में प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और एलआईसी और एसबीआई के रवैये के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को शहीदी चौक जम्मू में प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर अदाणी मामले को आरबीआई और एलआईसी दबाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस इसका विरोध करेगी और सच्चाई लोगों के सामने लाएगी। इससे पहले उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी में जुट गई है। अगले सप्ताह से प्रदेश भर में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और राहुल गांधी की चिट्ठी पहुंचाएंगे।इसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। भल्ला ने कहा कि हाथ जोड़ो अभियान पूरे जम्मू-कश्मीर भर में चलेगा।
उनका कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ जोड़ो अभियान को भी कांग्रेस प्रदेश में पूरी सक्रियता के साथ चलाएगी। इसे कामयाब बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पार्टी नेता भी जुड़ेंगे।
अभियान के तहत राहुल गांधी की चिट्ठी, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की सच्चाई बयां की है, उसे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।