फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Congress passes resolution to make Rahul national president

Jammu Kashmir Congress: जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित किया, राहुल बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Tue, 20 Sep 2022 02:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 02:19 AM IST
सार

सांसद रंजीत रंजन और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। कार्यक्रम में मौजूद 170 डेलीगेट ने एकमत से प्रसताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Congress passes resolution to make Rahul national president
जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर अखिल भारतीय स्तर पर कांग्रेस की अगुवाई करने का आग्रह किया। सांसद रंजीत रंजन और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में जेके रिजार्ट में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव पेश किया।

विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। कार्यक्रम में मौजूद 170 डेलीगेट ने एकमत से प्रसताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया। इससे पूर्व एआईसीसी की पीआरओ रंजीत रंजन ने कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश से नया कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत या निर्वाचित करने और जम्मू कश्मीर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोनीत करने को अधिकृत करने का प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, सुखवंत सिंह बराड़, मूला राम, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी, ठाकुर मनमोहन सिंह, गुरबचन राणा, इंदु पवार, कांता भान, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह का प्रस्ताव पारित कार्यक्रम मंगलवार 20 सितंबर को कश्मीर के श्रीनगर में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद अब गुलाम हो गए : पाटिल 

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में अहम पदों पर पांच दशक तक रहने के बावजूद उन्होंने पार्टी को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस मजबूत होगी।



रंजीत रंजन ने गुलाम नबी आजाद पर तंज कसते हुए कहा कि वह कांग्रेस में पचास साल तक रहते हुए आजाद थे लेकिन अब गुलाम हो गए हैं। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को देशवासियों का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed