{"_id":"62e4f6c7011a1a0700666067","slug":"jammu-kashmir-civilian-was-killed-by-trf-terrorists-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: श्रीनगर में नागरिक की हत्या दुश्मनी में नहीं, टीआरएफ आतंकियों ने की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: श्रीनगर में नागरिक की हत्या दुश्मनी में नहीं, टीआरएफ आतंकियों ने की थी
Sat, 30 Jul 2022 02:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:46 PM IST
सार
डाउनटाउन इलाके में गोजरी काफी मशहूर था। इस वजह से सोशल मीडिया पर यह घटना काफी चर्चित रही। अफवाह फैली कि माजिद की हत्या गैंगवार में हुई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल और वाहन।
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
शहर में पिछले साल अक्तूबर में दिनदहाड़े मदीना कांप्लेक्स में छत्ताबल के नागरिक माजिद अहमद गोजरी की हत्या दुश्मनी में नहीं हुई थी, बल्कि द रजिस्टेंस फ्रंट के आतंकियों ने गोली मारकर जान ली थी। इसमें एक नाबालिग के खिलाफ बाल न्याय बोर्ड ने वीरवार को आरोप तय किए।
विज्ञापन
राज्य जांच एजेंसी की ओर से 23 जून को आरोप पत्र दाखिल किए गए थे। नाबालिग के साथ ही टीआरएफ के दो आतंकियों नवाकदल के शल्ला व रेडवानी कुलगाम के बासित रशीद डार को हत्या में शामिल पाया गया था।पुलिस ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन की थी और 23 अक्तूबर को एसआईटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
डिप्टी एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने नाबालिग को गिरफ्तार किया था। डाउनटाउन के इलाके में गोजरी काफी मशहूर था। इस वजह से सोशल मीडिया पर यह घटना काफी चर्चित रही। यह अफवाह फैली कि माजिद की हत्या गैंगवार में हुई है। हालांकि, एसआईए की जांच में यह साफ हो गया कि हत्या टीआरएफ आतंकियों ने की थी।
विज्ञापन