फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir chief minister Omar Abdullah meets Vice President

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, राष्ट्रपति और वित्त मंत्री से भी मिलने की संभावना

Wed, 13 Nov 2024 05:16 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 13 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और जल्द ही राष्ट्रपति व वित्त मंत्री से मिलने की संभावना जताई, साथ ही इंदस जल संधि पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Jammu Kashmir chief minister Omar Abdullah meets Vice President
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। जो आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। अधिकारियों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में जम्मू और कश्मीर से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर 30 मिनट से अधिक समय तक चर्चा हुई।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला जो सोमवार शाम को राजधानी पहुंचे थे जल्दी ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने की संभावना है और साथ ही वे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलने का कार्यक्रम बना सकते हैं। मंगलवार को अब्दुल्ला ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों की एक कांफ्रेंस में भाग लिया, जहां उन्होंने कहा कि इंदस जल संधि जम्मू और कश्मीर के विशाल जल विद्युत संसाधनों के उपयोग को प्रतिबंधित कर रही है। मुख्य रूप से स्टोरेज की समस्या के कारण।
विज्ञापन


उन्होंने इस संधि के परिणामस्वरूप जम्मू और कश्मीर में शीतकालीन महीनों के दौरान बिजली उत्पादन में कमी और लोगों के लिए होने वाली कठिनाइयों पर भी चिंता व्यक्त की। अब्दुल्ला ने कहा हाइडल पावर जम्मू और कश्मीर का एकमात्र स्थिर ऊर्जा स्रोत है और हमें इसके लिए विशेष मुआवजा और सहायता की आवश्यकता है, ताकि हम अपनी जल-ऊर्जा क्षमता का पूरा उपयोग कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed