{"_id":"635ac057d00a646f97555daf","slug":"jammu-kashmir-chargesheet-against-four-for-attacking-minorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: अल्पसंख्यकों पर हमले में चार के खिलाफ चार्जशीट, कश्मीर में 15 अगस्त को किया था ग्रेनेड हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: अल्पसंख्यकों पर हमले में चार के खिलाफ चार्जशीट, कश्मीर में 15 अगस्त को किया था ग्रेनेड हमला
Fri, 28 Oct 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:14 AM IST
सार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को गोपालपोरा चाडूरा में अल्पसंख्यक के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ था। इसमें करण कुमार निवासी घायल हो गया। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की।
विज्ञापन
court
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बडगाम पुलिस ने वीरवार को जिले के गोपालपोरा चाडूरा इलाके में अल्पसंख्यकों पर आतंकी हमला के एक मामले में चार आरोपियों (तीन वयस्क व एक किशोर) के खिलाफ चार्जशीट पेश की।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अल्ताफ फारूक राथर निवासी धर्मबाग क्रालपोरा, सुहैल अहमद मलिक निवासी पंजान चाडूरा, फैजान खुर्शीद पंजाबी निवासी धर्मबाग क्रालपोरा और तंगहारा धर्मबुग क्रालपोरा चाडूरा निवासी किशोर के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को शाम लगभग सवा आठ बजे गोपालपोरा चाडूरा में एक अल्पसंख्यक के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय का एक सदस्य करण कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस स्टेशन चाडूरा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान इन चारों के खिलाफ आरोप तय पाया गया। इस आशय का आरोप पत्र सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद 72 दिनों के भीतर दाखिल किया गया।