फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Charge sheet filed against 4 including terrorist Talib, Rajori police investigation

जम्मू कश्मीर: आतंकी तालिब समेत 4 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, राजोरी पुलिस कर रही है कई मामलों की जांच

Sat, 24 Dec 2022 01:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 01:01 AM IST
सार

एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। चारों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एनआईए अदालत जम्मू में सुनवाई होगी। तीन आरोपियों को जून-जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Charge sheet filed against 4 including terrorist Talib, Rajori police investigation
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजोरी पुलिस ने शुक्रवार को लश्कर ए ताइबा के जिला कमांडर तालिब हुसैन शाह सहित उसके तीन साथियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। एसएसपी मोहम्मद असलम के अनुसार मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद सादिक निवासी द्राज कोटरंका और मोहम्मद कासिम उर्फ सुलेमान निवासी अंगराला, रियासी मौजूदा समय में पाकिस्तान को चार्जशीट किया गया है।

विज्ञापन


चारों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एनआईए अदालत जम्मू में आरोपपत्र दायर किया गया।तीन आरोपियों को जून-जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि ये सभी प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े थे और आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार जिला कमांडर तालिब शाह का चौथा साथी एवं आरोपी मोहम्मद कासिम उर्फ सुलेमान वर्तमान में पाकिस्तान में है, जो 2002 में अवैध रूप से सीमा पार कर गया और ड्रोन से स्थानीय निवासियों से सांठगांठ करके पीर पंजाल और चिनाब घाटी में आतंकी गतिविधियों को फैलाने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो सीमा पार अवैध हथियारों और गोला-बारूद की खेप लाने में शामिल रहा है। जांच में पीर पंजाल इलाकों और चिनाब घाटी में आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। डीएसपी ऑपरेशन शिवेंद्र सिंह जमवाल द्वारा न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed