{"_id":"677ceaf42bd8cb46790b2068","slug":"jammu-kashmir-chai-with-cop-program-in-janipur-police-started-a-new-initiative-to-communicate-with-the-pub-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जानीपुर में ‘चाय विद कॉप’ कार्यक्रम, पुलिस ने चाय के साथ शुरू की जनता से संवाद की नई पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जानीपुर में ‘चाय विद कॉप’ कार्यक्रम, पुलिस ने चाय के साथ शुरू की जनता से संवाद की नई पहल
Tue, 07 Jan 2025 02:21 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:21 PM IST
सार
जानीपुर पुलिस ने 'चाय विद कॉप' कार्यक्रम के तहत नागरिकों के साथ नशा तस्करी और जाम के समाधान पर चर्चा की।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
शहर की पुलिस नागरिकों के साथ संवाद को प्रभावी बनाने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। इसी कड़ी में जानीपुर पुलिस ने सामान्य बैठक को चाय विद कॉप का नाम दिया है। इसी कड़ी में संवाद का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान स्थानीय कारोबारियों के साथ नशा तस्करी को रोकने और जाम के समाधान पर मंथन किया गया।‘’चाय विद कॉप’’ कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी जानीपुर विक्रम शर्मा ने इलाके के गणमान्य लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ‘’चाय विद कॉप, कार्यक्रम एसडीपीओ सिटी वेस्ट द्वारा आम लोगों के साथ पुलिस का बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके तहत पुलिस अधिकारी समय-समय पर आम लोगों के साथ बैठकें करते हैं।विक्रम शर्मा ने बताया कि बैठक में मौजूद लोगों ने नशीली पदार्थों की तस्करी और शाम के समय बाजार में लगने वाले जाम जैसी बातों पर पुलिस को ध्यान देने को कहा। लोगों से कहा गया है कि इलाके में होने वाली किसी भी तरह की अवैध गतिविधि के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करने करें। बैठक में एनसी के ब्लॉक अध्यक्ष गुरनाम सिंह, जानीपुर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान रमेश चंद्र बाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन