फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Cancer screening for every person above 30 years of age

स्वास्थ्य: जम्मू कश्मीर में 30 साल के ऊपर के हर व्यक्ति की होगी कैंसर स्क्रीनिंग

Fri, 18 Mar 2022 12:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमित कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमित कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 12:08 PM IST
सार

प्रदेश में स्वास्थ्य व कल्याण केंद्रों में 30 से अधिक आयु वर्ग के लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। पूर्व में कैंसर मामलों की पहचान करके उचित इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Cancer screening for every person above 30 years of age
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देशभर में बढ़ते कैंसर मामलों को देखते हुए पूर्व और समय पर ऐसे मामलों की शिनाख्त करके मरीज को उचित उपचार देने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। नए वित्त वर्ष में जम्मू कश्मीर में 30 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रारंभिक स्तर पर यह ग्रामीण स्तर से स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) से शुरुआत की जा रही है, जिसके बाद इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। इन केंद्रों पर खांसी, जुकाम, बुखार संबंधी आने वाले मरीजों से भी कैंसर के लक्षणों के बारे में पूछा जाएगा और संदिग्ध मरीजों के कैंसर टेस्ट करवाकर इसकी पुष्टि होने पर उचित उपचार देने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जम्मू कश्मीर में 1730 स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र स्थापित हैं। इसमें पहले से रक्तचाप, मधुमेह और अन्य बीमारियों के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। लेकिन कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब कैंसर लक्षणों की स्क्रीनिंग को सुनिश्चित बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की प्रत्येक जिला स्तर पर कीमोथेरेपी देने की भी कार्य योजना है। जम्मू संभाग में ही हर साल करीब दो हजार नए कैंसर के मरीज मिल रहे हैं। जम्मू कश्मीर में पुरुषों और महिलाओं में फेफड़े और ब्रेस्ट कैंसर के अधिक मामले आ रहे हैं। पुरुषों में कैंसर का मुख्य कारण धूम्रपान और तंबाकू पदार्थों का सेवन करना है। जबकि ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए महिलाओं द्वारा शुरुआती लक्षणों की अनदेखी करना है।
विज्ञापन


पुरुषों में फेफड़े के बाद सिर, गले और मसूड़ों का कैंसर सामान्य हो रहा है। कैंसर के अधिक मामलों की बात करें तो जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। इसके अलावा कठुआ, उधमपुर, राजोरी, डोडा, सांबा, रियासी आदि जिलों से भी नए कैंसर के मामले मिल रहे हैं। क्षेत्रीय कैंसर विभाग जीएमसी जम्मू के एचओडी प्रोफेसर डॉ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया से कैंसर के मरीजों की जल्दी पहचान करके उन्हें समय पर उचित उपचार देकर बेहतर जीवन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कैंसर संस्थान से भी मिलेगी राहत 
रेशम घर में निर्माणाधीन राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) के भी निकट भविष्य में शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इस संस्थान के शुरू होने से जम्मू कश्मीर के अलावा साथ लगते हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कैंसर मरीजों को भी उपचार मिल सकेगा। संस्थान के लिए प्रदेश प्रशासन की ओर से पहले से ही विभिन्न कैडर के 196 पदों की स्वीकृति मिल चुकी है। इस अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों से कैंसर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जो वर्तमान में प्रदेश में कहीं भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed