{"_id":"63b00e0be5cad51e6b49ab7e","slug":"jammu-kashmir-bulldozer-fired-at-hizbul-terrorist-house-in-anantnag-organization-running-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अनंतनाग में हिजबुल आतंकी के घर पर चला बुलडोजर, पाकिस्तान से चला रहा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अनंतनाग में हिजबुल आतंकी के घर पर चला बुलडोजर, पाकिस्तान से चला रहा संगठन
Sat, 31 Dec 2022 03:55 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 03:55 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी आमिर खान के खिलाफ कार्रवाई की गई। उसने सरकारी जमीन पर घर की दीवार खड़ी कर दी थी। आमिर 90 के दशक में पाकिस्तान भाग गया था।
विज्ञापन
अनंतनाग में आतंकी के घर पर चला बुलडोजर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अनंतनाग प्रशासन ने आतंक के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से आतंकी संगठन को चलाने वाले दहशतगर्द के घर की दीवार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक उसने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी आमिर खान के खिलाफ कार्रवाई की गई। उसने सरकारी जमीन पर घर की दीवार खड़ी कर दी थी। आमिर 90 के दशक में पाकिस्तान भाग गया था। इसके बाद वह वहां से आतंकी गतिविधियों को लगातार अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
11 दिसंबर को पुलवामा के राजपोरा इलाके में आतंकी आशिक अहमद नेंगरू के घर को भी ध्वस्त किया गया था। उसने भी अतिक्रमण करके घर तैयार करवाया था।