फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: BSF gets 459 new constables

कदम-कदम बढ़ाए जा : बीएसएफ को मिले 459 नव आरक्षी, पासिंग आउट परेड में ली देश सेवा की शपथ

Tue, 03 May 2022 01:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 01:24 AM IST
सार

श्रीनगर के हुमहामा स्थित बीएसएफ के एसटीसी में सलाहकार भटनागर ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दौरान बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के आईजी राजा बाबू सिंह भी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: BSF gets 459 new constables
कश्मीर में पासिंग आउट परेड के दौरान जवान - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

बीएसएफ को 459 नव आरक्षी मिल गए हैं। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा स्थित बीएसएफ  के सब्सिडरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) में सोमवार को पासिंग आउट परेड में नव आरक्षियों ने देश सेवा की शपथ ली।  सभी नव आरक्षी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दौरान बीएसएफ  कश्मीर फ्रंटियर के आईजी राजा बाबू सिंह भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन

बीएसएफ सीमाओं की रक्षा के साथ आतंकवाद को कर रही समाप्त 

आरआर भटनागर ने कहा कि बीएसएफ न केवल प्रभावी ढंग से हमारी सीमाओं की रक्षा कर रही है, बल्कि इसने विदेशी प्रायोजित आतंकवाद और आंतरिक आतंकवाद से भी अद्वितीय वीरता के साथ लड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ सहयोग और समन्वय हमारी सीमाओं के पार होने वाले आतंकवाद और नार्को टेरर के खतरे को खत्म करने के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन

बीएसएफ हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार

मुख्य अतिथि ने जोर देकर कहा कि कुशल तंत्र और प्रतिक्रिया प्रणाली के साथ बीएसएफ विशाल चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भटनागर ने बीएसएफ  को करिअर विकल्प के रूप में चुनने के लिए रंगरूटों की सराहना की और उन्हें साहस और उत्साह के साथ राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने नव आरक्षकों को पदक प्रदान किए

मुख्य अतिथि ने विभिन्न इनडोर और आउटडोर गतिविधियों में उच्च प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को पदक प्रदान किए। बैच 109, 110, 111 और 112 की परेड की कमान आरसीटी विनय कुमार ने संभाली। प्रत्येक बैच के पांच प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया और उन्हें ट्राफी प्रदान की गई।

सीमा प्रबंधन को संभालने में दक्षता हासिल की

बता दें कि 44 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान नव आरक्षकों ने विभिन्न प्रकार के हथियारों, फायरिंग कौशल, कानून, ड्रिल और सीमा प्रबंधन को संभालने में दक्षता हासिल की। अब वे देश की सेवा के लिए शारीरिक, मानसिक और पेशेवर रूप से तैयार हैं।

      इन जवानों को किया सम्मानित 

  • परेड कमांडर  कांस्टेबल (सीटी) विनय कुमार 
  • ओवर ऑल फर्स्ट  सीटी मोहित कुमार, सीटी विनय कुमार, सीटी हिमांशु मोगा, सीटी परवीन कुमार सिंह
  • ओवर ऑल सेकेंड  सीटी विकास रागेरा, सीटी मुकुल कुमार, सीटी अनुज प्रताप सिंह, सीटी आकाश दिवाकर
  • सहनशक्ति में सर्वश्रेष्ठ  सीटी सत्यम सिंह, सीटी अमित कुमार, सीटी प्रवेश कुमार, सीटी विशाल
  • सर्वश्रेष्ठ फायरिंग में सीटी हेमंत सिंह, सीटी अमरजीत कुमार, सीटी सावन, सीटी नदीम अली
  • ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ  सीटी शिवांक सिंह, सीटी विनय कुमार, सीटी सुधांशु यादव, सीटी प्रदीप कुमार  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed