फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Brother-in-law beat up brother-in-law and injured him, arrested from Delhi airport, was prepari

Jammu Kashmir: जीजा को पीट-पीटकर घायल किया साला, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कनाडा भागने की थी तैयारी

Tue, 31 Dec 2024 04:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 31 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार आरोपी साला, जिसने जीजा को पीट-पीटकर घायल किया था और कनाडा भागने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Brother-in-law beat up brother-in-law and injured him, arrested from Delhi airport, was prepari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पुलिस ने जीजा को पीट-पीटकर घायल करने वाले आरोपी साले को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी साला कनाडा भागने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ थाना पक्का डंगा में मामला दर्ज हुआ गया था। वहीं, पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।घायल जीजा का इलाज लुधियाना से एक अस्पताल में चल रहा है। 19 दिसंबर को शहर के अंबफला निवासी सिमरन जीत सिंह और उसके भाई ने डिग्याना निवासी जीजा अमन से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मामला दर्ज करते ही जांच शुरू की।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी सिमरन जीत सिंह फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए एसपी सिटी नॉर्थ के नेतृत्व में एक टीम का भी गठन किया था। आरोपी इससे पहले कनाडा में रहता था। उसके कनाडा भागने की संभावनाओं के चलते पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया।जांच में पुलिस को आरोपी के दिल्ली में होने की सूचना मिली। पुलिस ने इसके बाद उसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पक्का डंगा थाना प्रभारी राकेश जम्वाल ने बताया कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर कनाडा भागने की तैयारी में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed