{"_id":"65f6c8bd46fe97026605aafc","slug":"jammu-kashmir-blasts-in-bathuni-muradpur-of-rajouri-firing-on-suspicious-sighting-in-poonch-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के बथूनी-मुरादपुर में धमाके, पुंछ में संदिग्ध दिखने पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के बथूनी-मुरादपुर में धमाके, पुंछ में संदिग्ध दिखने पर फायरिंग
Sun, 17 Mar 2024 04:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 17 Mar 2024 04:11 PM IST
सार
जिला पुंछ में बेतार नदी से सटे इलाके में देर रात संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर सेना ने गोलीबारी की। जवानों ने पांच राउंड फायर किए।
विज्ञापन
सुरक्षा बला (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग जिला राजोरी के बथूनी और मुरादपुर में शनिवार देर रात एक के बाद एक दो संदिग्ध धमाके हुए। उधर, पुंछ में बेतार नदी से सटे इलाके में संदिग्ध व्यक्ति देखे गए। सुरक्षा बलों ने दोनों इलाकों को घेरकर तलाशी अभियान चलाया है। पुंछ में संदिग्धों पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग भी की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, राजोरी के बथूनी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10:30 और 11:00 बजे के बीच लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके में पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन संदिग्ध विस्फोट के स्थान का कोई सुराग नहीं मिला। न ही कोई विस्फोटक बरामद हुआ है।
विज्ञापन
उधर, मुरादपुर में भी रात करीब 11:30 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। हालांकि, कोई भी पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि दोनों इलाकों में धमाके हुए हैं। खबर लिखे जाने तक सुरक्षा बलों के जवान देर रात तक दोनों इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान में जुटे थे। बता दें कि 16 दिसंबर, 2022 को मुरादपुर के अल्फा टीसीपी स्थित सैन्य शिविर के गेट पर सुबह 6:00 बजे हुई संदिग्ध गोलाबारी में दो स्थानीय युवकों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
जवानों ने पांच राउंड फायर किए
जिला पुंछ में बेतार नदी से सटे इलाके में शनिवार देर रात संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर सेना ने गोलीबारी की। जवानों ने पांच राउंड फायर किए। बेतार नदी पर बने पुल की दोनों तरफ नाकाबंदी कर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। घटना से आसपास के इलाके के लोग डर गए। सूत्रों के अनुसार देर रात पुंछ और नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव गुलपुर अजोट व दिगवार के बीच बहती बेतार नदी के इस पार तैनात सेना के जवानों ने नदी में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी ने इलाके को घेर लिया।