{"_id":"63a933a2479d881ddd37324b","slug":"jammu-kashmir-bjp-to-raise-issue-of-kashmiri-pandit-employees-in-the-fron-of-amit-shah-and-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अमित शाह-जेपी नड्डा के दरबार में भाजपा उठाएगी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का मसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अमित शाह-जेपी नड्डा के दरबार में भाजपा उठाएगी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का मसला
Mon, 26 Dec 2022 11:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:09 AM IST
सार
प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आगामी दिनों नई दिल्ली रवाना होगा। राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया की मौजूदगी में जम्मू में रविवार को डेढ़ घंटे तक चली भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Jammu Kashmir BJP
- फोटो : संवाद
विस्तार
कश्मीरी पंडित कर्मचारियों और प्रदेश में अन्य अस्थायी कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए भाजपा उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष उठाएगी। इस संबंध में प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आगामी दिनों नई दिल्ली रवाना होगा। राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया की मौजूदगी में जम्मू में रविवार को डेढ़ घंटे तक चली भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रदेश के सियासी और वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा के दौरान कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की कश्मीर घाटी में सुरक्षा के मुद्दे और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के हालिया बयान पर चर्चा के दौरान यह फैसला लिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के माध्यम से इस मसले का हल निकाला जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में आंदोलनकारी कर्मचारियों में अस्थायी कर्मचारियों और रहबर ए खेल कर्मचारियों के मसले को भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी करने और बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने का फैसला भी लिया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी के साथ जोड़ने की तरफ खास ध्यान केंद्रित करने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा विपक्षी पार्टियों को हावी होने का कोई मौका नहीं देने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, डॉ. देवेंद्र मनेयाल, देवेंद्र राणा, अजय भारती मौजूद रहे।