फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir BJP's new team will have 21 officials including Ravindra Raina

जम्मू-कश्मीरः सियासी रण के लिए तैयार हो रही रैना की युवा सेना!, कुछ ऐसी हो सकती है नई टीम

Mon, 17 Feb 2020 01:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir  BJP's new team will have 21 officials including Ravindra Raina
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा की नई टीम संतुलित होगी। नई टीम में अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों की संख्या 21 हो सकती है। टीम में युवाओं और महिलाओं को तरजीह मिलेगी। कुछ पुराने चेहरों को बदलकर नए चेहरों को प्रदेश टीम में मौका दिया जा सकता है। एक पद पर पांच साल तक रहने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी भी हो सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों की संभावित सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। कुल 50 नाम भेजे गए हैं, जिस पर विचार-विमर्श के बाद 20 पदाधिकारियों के नामों को केंद्रीय नेतृत्व मंजूरी देगा। नई टीम में महासचिव-तीन, उपाध्यक्ष और सचिव आठ-आठ तथा कोषाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


पुरानी टीम में 12-12 उपाध्यक्ष और सचिव थे। नई टीम में पांच महिलाओं को स्थान दिया जा सकता है, जबकि पुरानी टीम में तीन महिलाएं थीं। महिला, युवा, किसान मोर्चा समेत सात मोर्चों के अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। इनमें से एक नाम को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एडजस्टमेंट करने में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में इनकी संख्या आठ-आठ से बढ़ाई जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। संविधान के अनुसार अध्यक्ष को लेकर 21 पदाधिकारी होंगे।

शिवरात्रि के बाद टीम का एलान संभव

संभावित पदाधिकारियों की ओर से अब दिल्ली दरबार की परिक्रमा शुरू कर दी गई है। टीम में जगह बनाने के लिए संघ से लेकर भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दरवाजे खटखटाए जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शिवरात्रि के बाद 25 से 28 फरवरी के बीच नई टीम की घोषणा हो सकती है। इससे पहले 20 फरवरी तक जिला व मंडल की टीम की घोषणा करनी है। उन्होंने बताया कि नई टीम की घोषणा होने के साथ ही पार्टी पूरी क्षमता के साथ जम्मू-कश्मीर में अपने को मजबूत करने का अभियान शुरू किया जाएगा।

नई टीम के जिम्मे होगा विधानसभा चुनाव
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का जिम्मा नई टीम के कंधों पर ही होगा। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व समीकरणों को ध्यान में रखते हुए योग्य लोगों का ही टीम के लिए चयन करेगी। इसमें युवा, महिला तथा विभिन्न सामाजिक-जातीय समीकरणों का भी ख्याल रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed